<

W, W, W… कौन है ये घातक कैरिबियन ऑलराउंडर, जिसने Hat-Trick लेकर बचाई वेस्टइंडीज की लाज

Who Is Shamar Springer: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. वह वेस्टइंडीज की ओर से इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. जानें कौन हैं शमर स्प्रिंगर...

Who Is Shamar Springer: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम लगभग हार गई थी, लेकिन फिर कैरिबियन ऑलराउंडर ने अपनी टीम की लाज बचाई. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक (Hat-Trick) लेकर मैच का रुख बदल दिया. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को 13 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया. इससे पहले सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर, जिन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले में लगातार 3 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत दिलाई. इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज की ओर से टी20 में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

कौन हैं शमर स्प्रिंगर?

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर कैरेबियन क्रिकेटर हैं. वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. शमर स्पिंगर बारबाडोस के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. साल 2024 में शमर स्प्रिंगर ने टी20 फॉर्मेट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया. हालांकि पिछले 2 सालों में शमर को इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. अभी तक शमर स्प्रिंगर ने सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 8 विकेट चटकाने के साथ ही 71 रन भी बनाए हैं. शमर स्प्रिंगर साल 2016 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा भी थे. उस टूर्नामेंट में शमर ने गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान दिया था.

अफगानिस्तान के खिलाफ झटकी हैट्रिक

22 जनवरी को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया है. इस मुकाबले में शमर स्प्रिंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. इससे वह जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बाद वेस्टइंडीज के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली है. तीसरे मुकाबले में शमर ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान और शहीदुल्लाह कमल को लगातार 3 गेंदों पर आउट करके पवेलियन भेज दिया.

वनडे में शमर स्प्रिंगर के आंकड़े

वेस्टइंडीज के उभरते स्टार ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने नवंबर 2025 में अपना ODI डेब्यू किया था. उसके बाद से शमर ने 3 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस फॉर्मेट में शमर ने 2 विकेट चटकाए हैं, जबकि 18 रन उनके नाम दर्ज हैं.

वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा मुकाबला

अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में 2 मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना ली थी. तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. 20 ओवर में 7 विकेट खोकर वेस्टइंडीज ने 151 रन बनाए. कप्तान ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम 138 रनों पर ढेर हो गई. इससे वेस्टइंडीज ने तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया, लेकिन अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीत ली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST