<

T20 World Cup: कौन हैं कनाडा के युवराज सामरा? जिसने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोकी तूफानी सेंचुरी

Who Is Yuvraj Samra: कनाडा के 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. जानें कौन हैं युवराज सामरा...

Who Is Yuvraj Samra: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. युवराज ने कनाडा की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगा दिया. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अब युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 19 साल 141 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 22 साल की उम्र में शतक लगाया था.

अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कनाडा के युवराज सिंह ने अपने नाम कर लिया है. युवराज ने मंगलवार (17 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों प 110 रनों की पारी खेली. इस दौरान युवराज ने 36 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और फिर सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया. इस पारी के दौरान युवराज सामरा ने 6 छक्के और 11 चौके लगाए. युवराज सिंह पहले ऐसे एसोसिएट नेशनल खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. जानें कौन हैं युवराज सामरा…

कौन हैं युवराज सामरा?

19 साल के युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 में हुआ था. युवराज सामरा कनाडा के युवा ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ दाएं हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं. युवराज सामरा ने साल 2025 में कनाडा के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने पिछले साल बहामास के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया था. सामरा के पिता बलजीत सामरा ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है. सामरा खुद भी युवराज सिंह से मिल चुके हैं. युवराज सामरा का कहना है कि उनके पिता चाहते हैं कि वे युवराज सिंह को कॉपी करें. वहीं, अब सामरा ने युवराज सिंह के अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगा दी है.

कनाडा ने न्यूजीलैंड को दिया 174 का टारगेट

कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मैच खेला जा रहा है. कनाडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का टारगेट रख दिया. कनाडा की ओर से युवराज सामरा ने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया, जबकि नवनीत धालीवाल ने 10 रन बनाए. कनाडा ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. अब न्यूजीलैंड की टीम टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी है. अगर न्यूजीलैंड इस मैच में जीत हासिल करती है, तो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST