<

टी20 में अव्वल, टेस्ट में फिसड्डी… लंबे फॉर्मेट में लगातार कम हो रहा भारत का प्रभाव, राहुल द्रविड़ बोले- अब के प्लेयर…

राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों टेस्ट क्रिकेट में कमजोर पड़ रहा है भारत का दबदबा. लगातार फॉर्मेट स्विच, कम रेड-बॉल प्रैक्टिस और तैयारी की कमी से प्रभावित हो रही है टीम इंडिया की टेस्ट बल्लेबाजी.

एक समय था जब भारत के घरेलू मैदान टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीमों के लिए किसी किले से कम नहीं थे. लगभग एक दशक तक भारत को घर में हराना नामुमकिन माना जाता था. लेकिन हाल के वर्षों में यह दबदबा कमजोर पड़ता दिख रहा है. लगातार हार और बल्लेबाजों की अस्थिरता ने सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी प्रतिभाशाली टीम टेस्ट क्रिकेट में क्यों संघर्ष कर रही है? भारत टेस्ट रैंकिंग में भी चौथे नंबर पर हैं. आइए जानते हैं पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने इसपर क्या कहा है?
पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ मानते हैं कि समस्या खिलाड़ियों की क्षमता नहीं, बल्कि तैयारी की कमी है.सद्रविड़ के अनुसार आज के खिलाड़ी लगातार टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट के बीच स्विच कर रहे हैं, जिससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए खास तैयारी का समय ही नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा, कई बार खिलाड़ियों को टेस्ट मैच से पहले सिर्फ तीन-चार दिन की तैयारी मिलती है और कई महीनों तक उन्होंने लाल गेंद का सामना भी नहीं किया होता.”
समय की कमी
द्रविड़ ने कहा, हमारे समय में किसी टेस्ट सीरीज से पहले एक महीना तक लाल गेंद से अभ्यास करने का मौका मिलता था. अब वह समय नहीं मिलता. इसका असर साफ दिख रहा है. बल्लेबाज जल्दबाजी में आउट हो रहे हैं, तकनीक दबाव में टूट रही है और लंबी पारियां, जो कभी भारत की ताकत थीं, अब कम नजर आती हैं.
टी20 को प्राथमिकता
विडंबना यह है कि यही सिस्टम भारत को टी20 में मजबूत बना रहा है. लगातार छोटे फॉर्मेट में खेलने से खिलाड़ी आक्रामक और निडर हो गए हैं. द्रविड़ का संदेश साफ है कि समस्या प्रतिभा की नहीं, समय की है. अगर खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग से तैयारी का मौका नहीं मिला, तो भारत की लाल गेंद वाली बादशाहत और कमजोर पड़ सकती है, भले ही टी20 में सफलता मिलती रहे.
Satyam Sengar

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST