<

U19 World Cup 2026: भारत से जीतकर भी हार जाएगा पाकिस्तान! नहीं खेल पाएगा सेमीफाइनल का मुकाबला, पढ़ें पूरा समीकरण

U19 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका होगा. जानें क्या बन रहे समीकरण...

U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए रेस तेज हो चुकी है. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले से तय होगा कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. बता दें कि सुपर सिक्स के ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि अन्य 3 स्पॉट के लिए 6 टीमों के बीच रेस हो रही है. सुपर सिक्स के ग्रुप-1 और ग्रुप-2 से कुल 5 टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. ग्रुप-2 में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीम हैं. इस ग्रुप में सेमीफाइनल के लिए सिर्फ 2 टीमें अपनी जगह पक्की कर पाएंगी. इसके लिए सिर्फ भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच रेस चल रही है. 1 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से तय होगा कि कौन सी 2 टीमों सेमीफाइनल में जा पाएंगी. अगर पाकिस्तान 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला जीत जाता है, तो भी वह सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है. पढ़ें पूरा समीकरण…

भारत से जीतकर भी हार जाएगा पाकिस्तान!

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड में से 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. इस ग्रुप के टीमों के बीच अभी 1-1 मुकाबला खेला जाना है. इसके बाद पता चलेगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी. भारतीय टीम ने 3 मैचों में 3 जीत हासिल की है. इससे भारत ग्रुप-2 में नंबर पर है. भारतीय टीम का नेट रन रेट +3.337 है. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने 3 मैचों में से 2 मुकाबले जीतकर तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.484 है. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचों में 3 जीत हासिल कर +1.989 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस में आगे हैं, लेकिन पाकिस्तान की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं. जानें पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे जा सकता है?

अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा दे

30 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा. अगर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. ऐसे में अगर पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत को हरा भी दिया, तो नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. भारतीय टीम का NRR +3.337 है, जबकि पाकिस्तान का NRR +1.484 है. इसका मतलब है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जो कि बेहद मुश्किल है.

अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा दे

अगर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो इंग्लैंड का NRR कम हो जाएगा. इससे पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ जाएंगी, क्योंकि अगर पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया, तो तीनों टीमों के 6-6 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनल का टिकट नेट रन रेट पर निर्भर करेगा. हालांकि पाकिस्तान से हार के बाद भी भारत का रन रेट बेहतर होगा, लेकिन पाकिस्तान के पास मौका होगा कि वो इंग्लैंड से ज्यादा रन रेट हासिल कर ले.

भारत ने पाकिस्तान को हराया तो क्या?

अगर 1 फरवरी को भारत-पाक के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया, तो पाकिस्तान सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. फिर भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST