<
Categories: खेल

Virat Kohli Centuries: सचिन का 100 शतकों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे विराट? बचे मैचों ने बढ़ाई टेंशन, देखें पूरा समीकरण

Virat Kohli 100 Centuries: विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास सिर्फ 18 ODI मैच बचे होने से उनके लिए 100 शतकों का आंकड़ा छूना बेहद मुश्किल दिख रहा है.

Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ में कमाल का खेल दिखाया – दो शतक और एक अर्धशतक. अपनी पिछली चार पारियों में उन्होंने 376 रन ठोक दिए हैं. रायपुर में उन्होंने 102 रन बनाए, जो उनके इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक है. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अभी भी 100 इंटरनेशनल शतकों के साथ सबसे आगे हैं. विराट के पास 84 शतक हैं, यानी सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्हें 16 और शतक चाहिए. लेकिन सवाल ये है – क्या विराट के पास इतने मैच बचे हैं कि वो 100 शतक पूरा कर सकें?

2027 वर्ल्ड कप से पहले क्या है स्थिति?

टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप 2027 से पहले सिर्फ 18 ODI मैच बचे हैं. 2025 में एक भी ODI नहीं है, इसलिए विराट अब केवल 2026 में ही ODIs खेलेंगे. मतलब – वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 18 मौके. अब 18 मैचों में 16 शतक बनाना लगभग असंभव है. भले ही वर्ल्ड कप में भारत लगभग 10 मैच खेले, तो भी विराट के पास कुल मिलाकर करीब 28 पारियां होंगी. 28 पारियों में 16 शतक – ये भी बहुत मुश्किल टारगेट है.

अगर विराट हर दूसरे मैच में भी सेंचुरी मारें – जो लगभग नामुमकिन सा है – तो वह वर्ल्ड कप से पहले 93-94 शतक तक ही पहुंच पाएंगे.

विराट कोहली का 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना फिलहाल काफी मुश्किल दिखता है, लेकिन उनकी फॉर्म देखकर इतना तय है कि फैंस को उनसे अभी और बड़े शतक देखने को मिलेंगे.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

स्कूल की छत पर ‘खेल का मैदान’, जमीन की कमी का चीनी फॉर्मूला, क्या घनी आबादी वाले भारतीय शहरों के लिए यही है आखिरी रास्ता?

चीन के कई शहरों जैसे झेजियांग और बीजिंग में स्कूलों ने अपनी छतों को पूरी…

Last Updated: April 10, 2026 09:31:28 IST

Zombie Drug: ‘जॉम्बी जैसे लोग’ सड़कों पर? बेंगलुरु वीडियो ने बढ़ाई टेंशन, पुलिस ने खोला बड़ा राज़

Zombie Drug Viral Video: Instagram पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शहर की पुलिस…

Last Updated: April 10, 2026 09:10:36 IST

दिल्ली मेट्रो बनी ‘कुरुक्षेत्र’, पति की बेरोजगारी पर भड़की पत्नी, चलती ट्रेन में छिड़ा जुबानी जंग, देखें वीडियो!

दिल्ली मेट्रो के भीतर से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दंपति…

Last Updated: April 10, 2026 09:17:56 IST

Akanksha Puri: बिकिनी ब्लाउज से तोड़ी सारी सीमाएं, लुक पर मचा बवाल, ट्रोल्स भी हुए क्लीन बोल्ड

Akanksha Puri Bikini Blouse Controversy: पारंपरिक पैठणी साड़ी और उसके साथ बोल्ड बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज पहने…

Last Updated: April 10, 2026 08:40:37 IST

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों को राहत, अब 5 साल नहीं, सिर्फ इतने साल की ही लगेगी फीस, NMC ने दी ये जानकारी

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरी खबर है. National Medical Commission के नए…

Last Updated: April 10, 2026 08:26:55 IST

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…

Last Updated: April 10, 2026 08:11:52 IST