<
Categories: मनोरंजन

बेटे अहान शेट्टी की सफलता के लिए पिता का भावुक फैसला: फिल्म के प्रीमियर पर भी थिएटर के बाहर ही बैठे रहे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' देखने के लिए अनोखी शर्त रखी है. उन्होंने कसम खाई है कि जब तक फिल्म ₹500 करोड़ नहीं कमा लेती, वे इसे नहीं देखेंगे. हाल ही में फिल्म के प्रीमियर पर पूरा परिवार अंदर था, जबकि 'अन्ना' बाहर बैठकर फैंस का उत्साह देखते रहे.

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी इन दिनों बहुत खुश है क्योंकि उनके बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो गई है.  लेकिन उन्होंने एक ऐसी बात कही है जिससे सब हैरान है.  सुनील शेट्टी ने कसम खाई है कि वह अपने बेटे की यह फिल्म तब तक नहीं देखेंगे, जब तक यह फिल्म 500 करोड़ रुपये नहीं कमा लेती.  उन्होंने यह फैसला अपने बेटे की कामयाबी और फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए एक ‘मन्नत’ के तौर पर लिया है.

परिवार ने देखी फिल्म, पर सुनील शेट्टी रहे बाहर

फिल्म के प्रीमियर (पहली स्क्रीनिंग) पर एक बहुत ही भावुक नजारा दिखा.  सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल फिल्म देखने के लिए अंदर गए, लेकिन सुनील शेट्टी साढ़े तीन घंटे तक सिनेमा हॉल के बाहर ही बैठे रहे.  उन्होंने कहा कि बाहर बैठकर फैंस से मिलना और फिल्म की तारीफ सुनना ही उनके लिए काफी था.

अहंकार नहीं, यह एक पिता का प्यार है

सुनील शेट्टी का कहना है कि यह उनकी कोई जिद या घमंड नहीं है, बल्कि एक पिता का अपने बेटे के लिए प्यार और दुआ है.  उन्होंने साफ कहा, मैंने शुरू में ही सोच लिया था कि जब तक यह फिल्म 500 करोड़ नहीं कमा लेती, मैं इसका एक भी सीन नहीं देखूंगा. सुनील शेट्टी खुद 1997 की मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर’ में काम कर चुके है और अब वह चाहते है कि उनका बेटा अहान उनसे भी बड़ी सफलता हासिल करे.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े एक्टर्स है.  फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है और खूब कमाई कर रही है.  अब अहान और उनके फैंस बस उस दिन का इंतजार कर रहे है जब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और सुनील शेट्टी पहली बार अपने बेटे को फौजी की वर्दी में पर्दे पर देखेंगे.
Mansi Sharma

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST