<

Ranji Trophy: आकिब नबी से लेकर अब्दुल समद तक… रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की जीत के 5 ‘हीरो’

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है. पारस डोगरी का कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में कर्नाटक पर अपना दबदबा बनाए रखा और जीत हासिल की. इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा.

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने आखिरकार दशकों के सूखे को खत्म कर दिया है. जम्मू-कश्मीर की टीम पहली रणजी ट्रॉफी का खिताब उठाया है. पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम ने शनिवार (28 फरवरी) को कर्नाटक को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. माना जा रहा था कि कर्नाटक की टीम फाइनल में जम्मू-कश्मीर का सालों पुराना सपना तोड़ सकती है. इसकी वजह थी कि कर्नाटक की टीम में भारतीय स्टार केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी थी. वहीं, जम्मू-कश्मीर की टीम के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं था. इसके बावजूद जम्मू की टीम ने कर्नाटक को धूल चटा दी. पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम ने मैच के पहले दिन से ही कर्नाटक पर अपना दबदबा बनाए रखा. जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी मेहनत और जोश के दम पर कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब हासिल किया. इस ऐतिहासिक जीत के पीछे जम्मू के कई खिलाड़ियों का हाथ रहा, जिन्होंने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वे 5 स्टार खिलाड़ी, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

आकिब नबी डार

जम्मू-कश्मीर के डेल स्टेन कहे जाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने बेहतरीन गेंदबाजी की. आकिब नबी ने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मैच की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए. उन्होंने केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, स्मरण रविचंद्रन, करुण नायर और शिखर शेट्टी को आउट किया. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस पूरे सीजन में जम्मू-कश्मीर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है. इसके लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ दे सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया है. आकिब नबी ने इस सीजन में 10 मैचों की 17 पारियों में 60 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 2.65 की रही. आकिब नबी के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं.

शुभम पुंडीर

जम्मू के स्टार बल्लेबाज शुभम पुंडीर ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में शुभम ने 121 रनों की शानदार पारी खेली. इसकी बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में कर्नाटक के खिलाफ 584 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया. इससे जम्मू की टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली.

अब्दुल समद

अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बनाए. समद ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में जम्मू कश्मीर के लिए 10 मैचों की 15 पारियों में 57.53 की औसत से कुल 748 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए. अब्दुल समद ने फाइनल में भी पहली पारी में 61 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 32 रनों का योगदान दिया.

कामरान इकबाल

जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने भी फाइनल में शानदार पारी खेली. कर्नाटक के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कामरान 6 रन पर आउट हो थे, लेकिन फिर दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इससे कर्नाटक को दबाव से निकलने का कोई मौका नहीं मिला.

पारस डोगरा

जम्मू-कश्मीर के कप्तान 41 वर्षीय पारस डोगरा ने इस ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई. पारस डोगरा ने टीम को एकजुट किया और नॉकआउट मुकाबलों में आगे आकर टीम के लिए बड़ी पारियों खेलीं. फाइनल में पारस डोगरा ने पहली पारी में 70 रनों की अहम पारी खेली, फिर दूसरी पारी में भी 16 रन बनाए. पारस डोगरा इस सीजन जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 10 मैचों की 16 पारियों में 49.53 की औसत से 637 रन बनाए. इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST