Hindi News / Sports / World Cup 2023 Statement Of Former Pakistani Bowler Pakistan Is Not Strong In Front Of India

World Cup 2023: पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का बयान, भारत के सामनें नहीं मजबूत पाकिस्तान!

India News (इंडिया न्यूज), World Cup 2023: आगामी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का आयोजन अगले महिनें से भारत में किया जाना है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी टीमें तैयार नजर आ रही हैं। विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है। वहीं इसके बाद […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), World Cup 2023: आगामी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का आयोजन अगले महिनें से भारत में किया जाना है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी टीमें तैयार नजर आ रही हैं। विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है। वहीं इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में भिड़ेगी। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

वनडे विश्व कप में भारत आज तक पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस ट्रेंड को बरकरार रखना चाहेंगे। इसी बीच पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

IPL 2025: हैदराबाद के कप्तान ने आईपीएल में रचा इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

ICC Cricket world cup 2023

दोनों ही टीम पर बराबर दबाव होगा: वकार यूनिस 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस का मानना है कि, विश्व कप में टीम इंडिया पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर नजर आ रही है। बता दे कि, टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इसी टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 228 रन से भी हराया था।

14 अक्टूबर को होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला होना है। जो अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी बीच वकार यूनिस ने कहा कि, दोनों ही टीम पर बराबर दबाव होगा। यूनिस ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान बड़ा मुकाबला होता हैं, जो सभी मुकाबलों पर भारी पड़ता है। जब आप अहमदाबाद में खेलते हो तो आपको खुद पर संयम बनाए रखना होता है। इसलिए सिर्फ कमजोर पाकिस्तानी टीम ही दबाव में नहीं होगी बल्कि भारत पर भी दबाव होगा।

भारत निश्चित रूप से बेहतर टीम है

वकार यूनिस ने आगे कहा कि, स्टेडियम में दर्शकों की संख्या को देखते हुए भारत भी दबाव में होगा। दोनों टीमें पर प्रेशर होंगी। अगर हम टीम के प्रदर्शन को देखे तों भारत निश्चित रूप से बेहतर टीम है। अगर मैं पाकिस्तान की बात करूं तो, इस बार टीम इतनी मजबूत नहीं है।

नसीम शाह की अनुपस्थिति पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका है। क्योंकि नसीम और शाहीन अफरीदी नई गेंद से एक दूसरे को काफी साथ देते हैं। यूनिस ने कहा कि हालांकि हसन अली को उनकी जगह शामिल किया गया है, वह काफी अनुभवी है और बीते समय में काफी अच्छे प्रदर्शन दे चुके है। लेकिन मुझे लगता है कि अचानक से आकर इस तरह के बड़े मंच पर प्रदर्शन करना उसके लिए मुश्किल हो सकता है।

Read more:  एशियन गेम्स शूटिंग में भारत के इन प्लेयर्स ने जीता गोल्ड, भारत से सिर्फ 5 अंक पीछे चीन की टीम

Tags:

BCCICricket Newscricket news hindicricket news hindi sports news hindiCWC 2023ICCindia news hindiIndian Cricket TeamPakistan cricket teamworld cup 2023
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue