इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली।
World Cup final : मैच में एलिसा हेली ने 170 रन की ऐतिहासिक पारी खेली है। वर्ल्ड कप में ये सर्वाधिक स्कोर है। इसके अलावा बेथ मूनी ने 62 और रचेन हाइन्स ने 68 रन बनाए हैं। आइसीसी विश्व कप फाइनल में खिताब हासिल करने उतरी इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें।
इंग्लैंड के खिलाफ टास हारने के बाद आस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हेली और रेचल हाइन्स ने दमदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर टीम के मजबूत शुरुआत दिलाई। हाइन्स 93 गेंद पर 7 चौके की मदद से 68 रन की पारी खेलकर आउट हुई।
पहला विकेट गिरने के बाद भी आस्ट्रेलिया की रन गति नहीं थमी दूसरे छोर से हेली ने रन बनाना जारी रखा। इससे पहले 62 गेंद पर 6 चौके जमाते हुए हेली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 100 गेंद पर 13 चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 170 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्हें अन्या श्रुबसोल ने आउट किया। इसके अलावा बेथ मूनी ने 62 रन की शानदार पारी खेली है। उन्हें अन्या श्रुबसोल ने स्कीवर के हाथों कैच कराया।
Read More: ICC Women’s World Cup final : इंग्लैंड को हरा वर्ल्ड चैंपियन बनी आस्ट्रेलिया
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube