इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
ओस्लो (नार्वे) में 2 से 10 अक्तूबर तक होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 (World Wrestling Championships 2021) के लिए महज 20 दिन बचे हैं। भारतीय पहलवानों की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 के लिए तैयारियां अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। टीम ट्रायल के जरिए चयनित हो चुकी है। लेकिन पहलवान तैयारी शिविर शुरू नहीं होने के चलते घरों पर बैठने को मजबूर हैं।
भारतीय कुश्ती संघ ने पुरुषों की सोनीपत और महिला पहलवानों की लखनऊ में तैयारियां प्रस्तावित कर रखी हैं। वर्षों बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारतीय दल युवा पहलवानों के भरोसे चुनौती पेश करेगा। पुरुषों में सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और महिलाओं में अंशु मलिक (57 किग्रा), (सरिता 59 किग्रा), संगीता फोगाट (62 किग्रा) और दिव्या काकरान (72 किग्रा) अनुभवी पहलवान हैं।
World Wrestling Championships 2021
शिविर को मंजूरी नहीं मिलने के पीछे साई का तर्क ओलंपिक के बाद वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) का मंजूर नहीं होना बताया जा रहा है। शिविर के लिए कुश्ती संघ नामों की भी घोषणा कर चुका है। उसने सरिता की तैयारियों के लिए पूजा ढांडा और संगीता की तैयारियों के लिए साक्षी मलिक को शामिल किया है।