India News (इंडिया न्यूज), WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन खत्म हो चुका है। सभी टीमों के बीच खिलाड़ियों को लेकर खूब खींचातानी हुई। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच अपने टीम में खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा हुई। नीलामी में गुजराच जायंट्स ने सबसे अधिक दस और दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची (WPL 2024)
वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे अधिक खिलाड़ी गुजरात जायंट्स खरीदें हैं। जीजी ने कुल दस खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
गुजरात जायंट्स (जीजी): फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, लॉरेन चीटल, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान, वेदा कृष्णमूर्ति।
वहीं, रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने दूसरे सबसे अधिक खिलाड़ियों को अपनी टीम को शामिल किया। आरसीबी ने कुल सात खिलाड़ियों को खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी): जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, शुभा सतीश, सिमरन बहादुर, सब्बीनेनी मेघना, सोफी मोलिनक्स
पिछले साल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में कुल पांच खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
मुंबई इंडियंस (एमआई): शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, कीर्तन बालाकृष्णन, फातिमा जाफर
यूपी वरियर्स ने इस नीलामी में पांच खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया है।
यूपी वारियर्स (यूपीडब्ल्यू): दानी व्याट, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, साइमा ठाकुर, गौहर सुल्ताना
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में सबसे कम मात्र तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी): एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, अश्विनी कुमारी
MS Dhoni Viral Video: फैन के बर्थडे में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो