डब्ल्यूपीएल प्राइज मनी: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली चैंपियन टीम को प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपये दिए जाएंगे.
विमेंस प्रीमियर लीग प्राइज मनी.
WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच गया है. गुरुवार (5 फरवरी) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच WPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. साल 2024 में भी WPL के फाइनल में DC और RCB का मुकाबला हुआ था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब दिल्ली कैपिटल्स के पास उस फाइनल की हार का बदला लेना का मौका है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक 3 बार फाइनल का मुकाबला खेल चुकी है, लेकिन एक भी बार चैंपियन नहीं बन पाई. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार WPL की ट्रॉफी उठाने से सिर्फ एक जीत दूर है. वहीं, RCB की टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है. इन दोनों में से जो भी टीम WPL फाइनल का मुकाबला जीतेगी, उसे करोड़ों रुपये प्राइज मनी के तौर दिए जाएंगे. साथ ही रनर अप को भी चैंपियन टीम की प्राइज मनी से आधी रकम दी जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि WPL फाइनल खेलने वाली टीमों को कितना पैसा मिलता है.
साल 2023 में विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी. पहले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम चैंपियन बनी थी. फाइनल में जीत हासिल करने वाली विजेता मुंबई इंडियंस की टीम को प्राइज मनी के तौर पर 6 करोड़ रुपये दिए गए थे. इसके अलावा रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले थे. इसके बाद से अभी तक WPL प्राइज मनी में बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि इस साल भी चैंपियन टीम को 6 करोड़ और रनर-अप को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि WPL में विजेता टीम को मिलने वाली रकम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की विनर टीम से ज्यादा है. PSL जीतने वाली टीम को करीब 4.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाती है.
WPL 2026 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. फाइनल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, जो खिलाड़ी फाइनल के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतेगा, उसे 2.5 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों से लेकर सबसे ज्यादा छक्के और स्ट्राइक रेट वाले प्लेयर्स को भी 5-5 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे.
WPL 2026 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. बता दें कि RCB की टीम ने सबसे पहले फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी. इस टूर्नामेंट में अभी तक RCB को 8 मैचों में 2 बार हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्लेऑफ में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…