<
Categories: खेल

रेसलिंग बना मौत का मंच! जब ग्रेट खली के हाथों गई युवा की जान, हुई थी तगड़ी कार्रवाई; पढ़े Inside स्टोरी

द ग्रेट खली दुनिया के सबसे खतरनाक रेसलर में से एक मानें जाते हैं. एक बार एक युवा रेसलर ब्रायन ओंग उनके साथ ट्रेनिंग कर रहा था लेकिन खली की एक मूव ने उसकी जान ले ली. आइए जानते हैं पूरा मामला.

रेसलिंग की दुनिया जितनी मजेदार दिखाई देती है उसके पीछे उतना ही जोखिम और दर्द भी छिपा होता है. साल 2001 में घटित एक हादसा आज भी रेसलिंग इतिहास का सबसे दुखद अध्याय माना जाता है. यह कहानी है एक युवा रेसलर ब्रायन ओंग की, जो अपने सपनों को पूरा करने की राह पर था, लेकिन किस्मत ने उसे बीच रास्ते ही रोक दिया. भारतीय रेसलर ग्रेट खली (The Great Khali) के हाथों उनकी जान चली गई थी.

ब्रायन ओंग रेसलिंग को सिर्फ करियर नहीं, बल्कि अपना भविष्य मानता था. वह बड़े मंच तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे. एक बार कैलिफोर्निया के एक ट्रेनिंग सेंटर में उन्हें प्रैक्टिस का मौका मिला, जहां वह ग्रेट खली से ट्रेनिंग ले रहे थे. ट्रेनिंग सेशन रोज़ की तरह शुरू हुआ. रिंग में अभ्यास चल रहा था, मूव्स दोहराए जा रहे थे और रेसलर्स अपनी तकनीक सुधारने में लगे थे. 

कैसे गई जान?

उसी दौरान ब्रायन पर एक पावर मूव आजमाया गया. जिसके बाद उनका अचानक संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़े. पहले तो सभी को लगा कि यह बहुत नॉर्मल है लेकिन वह ठीक नहीं थे. उन्हें अस्पताल ले जाया जा गया लेकिन डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा सके. इस तरह ब्रायन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. इस दुखद घटना के बाद ट्रेनिंग से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए.

खली पर नहीं हुई कार्रवाई

ब्रायन ओंग की मौत ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे के रूप में दर्ज की गई थी. इसलिए पुलिस जाँच में इसे इरादतन हमला नहीं, बल्कि दुर्घटना माना गया. इसलिए खली के खिलाफ क्रिमिनल केस नहीं चला. हालांकि, उनसे कॉन्ट्रैक्ट वापस लिया गया था और उनपर 13 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था. बता दें कि खली ने इसके बाद भी अपनी रेसलिंग जर्नी को जारी रखी और वह WWE में फाइट करते रहे. खली अब पंजाब के जालंधर शहर में खुद की रेसलिंग कंपनी चलाते हैं. जिसका नाम CWE है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST