<
Categories: खेल

WWE: जब चेयरमैन की बेटी को रेसलर ने सबके सामने किया Kiss, पति भी देखता रह गया, VIDEO

WWE के लाइव शो में रैंडी ऑर्टन द्वारा चेयरमैन की बेटी स्टेफनी मैकमोहन को किया गया किस क्या सच था या सिर्फ स्क्रिप्टेड ड्रामा? आइए जानते हैं.

WWE के इतिहास में कई ऐसे पल रहे हैं, जिन्होंने फैंस को चौंका दिया, लेकिन रैंडी ऑर्टन Randy Orton) से जुड़ा एक विवादित सीन आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. यह मामला उस वक्त सामने आया, जब एक लाइव WWE शो के दौरान रैंडी ऑर्टन ने WWE चेयरमैन की बेटी स्टेफनी मिकमैन को कैमरों के सामने किस किया, वह भी उनके पति की मौजूदगी में. इस घटना ने दुनियाभर के रेसलिंग फैंस को हैरान कर दिया था.

दरअसल, यह महिला कोई और नहीं बल्कि स्टेफनी मैकमोहन थीं, जो WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन की बेटी हैं. खास बात यह थी कि स्टेफनी के पति उस समय WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच थे, जो रिंग के पास ही मौजूद थे. इस पूरे सीन को WWE के मशहूर शो रॉ में दिखाया गया था. आज भी यह सीन इस बात की मिसाल माना जाता है कि WWE अपनी स्टोरीलाइन को कितना आगे तक ले जा सकता है, ताकि दर्शकों को रिंग से बांधे रखा जा सके.

क्या हुआ था?

कहानी 2009 की है, जब रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच के बीच जबरदस्त दुश्मनी दिखाई जा रही थी. इस स्टोरीलाइन को और ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए WWE ने मैकमोहन परिवार को इसमें शामिल किया. एक सेगमेंट में ऑर्टन ने ट्रिपल एच को बेबस हालत में बांध दिया और फिर स्टेफनी पर हमला किया. इसी दौरान कैमरे के सामने ऑर्टन ने उन्हें किस किया, जिससे शो की सनसनी और बढ़ गई.

ट्रिपल एच को पहले से थी जानकारी

हालांकि, जितना यह सीन असली लगा, उतना ही यह स्क्रिप्टेड ड्रामा भी था. WWE के मुताबिक, यह पूरी घटना पहले से तय कहानी का हिस्सा थी. स्टेफनी मैकमोहन और ट्रिपल एच दोनों को इस सेगमेंट की जानकारी पहले से थी और यह किसी भी तरह की निजी या वास्तविक घटना नहीं थी. बाद में कई इंटरव्यू में इस सीन को WWE इतिहास के सबसे असहज पलों में गिना गया. खुद रेसलर्स ने भी माना कि यह प्रोफेशनल एंटरटेनमेंट का हिस्सा था, भले ही दर्शकों के लिए यह चौंकाने वाला रहा हो.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST