<
Categories: खेल

शॉन माइकल्स के रिटायरमेंट से लेकर The Nexus के फ्लॉप तक… WWE इतिहास में सबसे खराब रहा साल 2010, जानें 5 बड़ी वजहें

WWE History: 2010 का साल WWE के इतिहास का सबसे बुरा साल रहा. इस साल कई स्टार रेसलर्स ने WWE छोड़ दिया. इसके अलावा खराब स्टोरीलाइन्स का कारण भी फैंस निराश हुए.

WWE History: क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा दुनिया में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के भी काफी ज्यादा दर्शक हैं. इस खेल ने दुनिया के कई पहलवान खिलाड़ियों की जिंदगी बदल दी. आज के समय में भी WWE के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं. WWE के इतिहास में कई बार खिलाड़ियों के साथ फैंस को भी बुरे दौर से गुजरना पड़ता है. साल 2010 WWE फैंस के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला रहा है. दरअसल, इस साल कुछ बड़े स्टार रेसलर्स ने रिटायरमेंट ले लिया, जबकि कुछ युवा स्टार्स का करियर छोटी गलती के कारण खराब हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी बड़ी वजहें, जिसके कारण 2010 WWE इतिहास का सबसे दर्दनाक साल बनकर रह गया.

शॉन माइकल्स का रिटायरमेंट

साल 2010 में अमेरिका के फेमस WWE रेसलर शॉन माइकल्स ने रिटायरमेंट का एलान किया था. रेसलमेनिया 26 में शॉन माइकल्स ने द अंडर से हारने के बाद शॉन माइकल्स ने अपने 25 साल  के लंबे शानदार करियर को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही WWE के एक युग का अंत हो गया. उनके रिटायरमेंट के समय फैंस ही नहीं, बल्कि उनके साथी रेसलर्स भी भावुक हो गए थे.

द नेक्सस का अंत

साल 2010 में द नेक्सस (The Nexus) की धमाकेदार शुरुआत हुई. जून 2010 में 8 नए रेसलर्स (NXT Rookies) ने रॉ पर हमला किया, जिसके बाद फैंस को लगा कि कुछ नया और रोमांचक दिखने वाला है. हालांकि समरस्लैम 2010 में जॉन सीना की टीम ने हारने के बाद इस ग्रुप की पूरी ताकत खत्म हो गई. इस गलत फैसले से कई उभरते हुए स्टार्स का करियर खत्म हो गया.

बड़े स्टार्स का अचानक जाना

साल 2010 में WWE के कई बड़े स्टार्स अचानक चले गए. हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए बतिस्ता ने कंपनी छोड़ दी. बतिस्ता को WWE की PG बनना पसंद वहीं था. इसके अलावा उसी साल सितंबर में रैंडी ऑर्टन द्वारा इंजरी के स्टोरीलाइन के बाद जेरिको ने भी ब्रेक ले लिया. इतना ही नहीं, Triple H और Undertaker जैसे दिग्गज स्टार्स चोट और उम्र के कारण पार्ट टाइम रेसलर बन गए. इससे WWE की चमक फीकी पड़ गई.

बेकार स्टोरीलाइन्स

इस साल WWE में ज्यादा शानदार मैच देखने को नहीं मिले. कई होनहार सुपरस्टार्स जैसे ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) के पुश को अचानक रोक दिया गया. इसके अलावा ब्रेट हार्ट और विंस मैकमैहन का मुकाबला भी रिंग में कुछ खास नहीं रहा. 2010 में WWE ने कई प्रयोग किए, जो सफल नहीं हो पाए. इसकी वजह से फैंस काफी निराश हुए.

ECW का बंद होना

WWE ने साल 2010 में ECW (Extreme Championship Wrestling) ब्रांड को स्थायी रूप से बंद कर दिया. 16 फरवरी 2010 को ECW का आखिरी एपिसोड ब्रॉडकास्ट हुआ था. इसमें ईजेकील जैक्सन (Ezekiel Jackson) ने क्रिश्चियन को हराकर अंतिम ‘ECW चैंपियन’ का खिताब जीता. इस ब्रांड के बंद होने से कई पुराने हार्डकोर फैंस काफी दुखी हो गए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST