<
Categories: खेल

3 शादियां… 5 बच्चे… अंडरटेकर ने कब-कब रचाई शादी? क्या करती है उनकी संतान, 1 को लिया है गोद

अंडरटेकर ने अपनी लाइफ में 3 शादी की थी. 3 शादी से उनके 5 बच्चे थे. जिसमें से एक गोद लिया हुआ था.

WWE के दिग्गज अंडरटेकर का नाम आप सभी ने सुना होगा. वह अपने शानदार रेसलिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं. अंडरटेकर रिंग में जितने डरावने और खौफनाक दिखते थे, असल जिंदगी में उतने ही शांत और परिवार-प्रेमी इंसान हैं. उन्होंने अपने जीवन में तीन बार शादी की और पांच बच्चों के पिता बने. आइए जानते हैं उनकी शादी कब कब हुई और उनके बच्चे अब क्या करते हैं.

जॉडी लिन (Jodi Lynn) Undertaker की पहली पत्नी थीं. उन्होंने 1989 में शादी की और 1999 तक साथ रहे. इस शादी से उनका पहला बच्चा हुआ. जिसका नाम गनर है. गनर ने पिता की तरह रिंग में कदम नहीं रखा. वह एक कलाकार और डिजिटल कलाकार हैं. इसके अलावा वह गेमिंग और स्ट्रीमिंग में भी एक्टिव हैं. उनका क्रिएटिव अंदाज़ परिवार के लिए गर्व की बात है.

दूसरी शादी से हुए 2 बच्चे

सारा फ्रैंक (Sara Frank) उनकी दूसरी पत्नी थीं. 2000 में उनकी शादी हुई और 2007 में तलाक हुआ. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. चेज़ी कैलवे (Chasey Calaway) और ग्रेसी कैलवे (Gracie Calaway). चेज़ी ने अपनी जिंदगी को बहुत ही निजी रखा है. वह सोशल मीडिया या पब्लिक लाइफ में ज्यादा नहीं आतीं. ग्रेसी भी अभी अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं और पब्लिक लाइफ से दूर रहती हैं.

अंडरटेकर ने 1 बच्चे को लिया है गोद

मिशेल मैककूल (Michelle McCool) Undertaker की वर्तमान पत्नी और खुद भी WWE की पूर्व चैंपियन हैं. 2010 में उनकी शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक गोद लिया हुआ है. काया अभी छोटी हैं और उनका समय स्कूल और खेल-कूद में बीतता है. कोल्ट कैलवे (Kolt Calaway) अभी छोटे हैं और अंडरटेकर ने उन्हें गोद लिया है.

अंडरटेकर की प्राथमिकता उनका परिवार

अंडरटेकर भले ही अपने करियर में डरावने थे लेकिन वह अपने घर में प्यार और अनुशासन में विश्वास रखते हैं. उनके बच्चे उनके निजी जीवन की खुशियाँ हैं. टेकर की प्राथमिकता हमेशा परिवार और बच्चों की सुरक्षा और खुशियां रही हैं. उनके घर में कोई रेसलिंग का दबाव नहीं है, सब अपने-अपने तरीके से जीवन जी रहे हैं. गनर ने कला और गेमिंग में अपना रास्ता खोजा, बाकी बच्चे अपनी पढ़ाई और खेल-कूद में व्यस्त हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST