Priyanka Chopra At Golden Globes Awards: लास एंजिल्स में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है और इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी. आइये जानते हैं यह कि कब और कहां देख सकेंगे कब और कहां देख सकेंगे यह समारोह?
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra At Golden Globes Awards: प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहद फेमस एक्टर में से एक है. एक्ट्रेंस ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाई हैं. लोग एक्ट्रेस की अदाकारी और खूबसूरती के कायल हैं. यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी कोई खबर आती है, तो वो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो जाती है. हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर खबर हैं कि वो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन का हिस्सा होने वाली है और इवेंट में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली है.
दरअसल, रविवार 11 जनवरी के दिन लास एंजिल्स में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है और इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली है. इस बात की जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई है. गोल्डन ग्लोब्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया से जारी किया गए एक पोस्ट में बताया गया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी. काफी लंबे समय बाद प्रियंका इस प्रतिष्ठित मंच पर नजर आएंगी। प्रेजेंटर्स की इस स्टार-स्टडेड लिस्ट में कई सारे और बड़े नाम भी शामिल हैं.
11 जनवरी को लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स आयोजित होगा। इस बड़े इवेंट में फिल्म, टेलीविजन और पहली बार पॉडकास्ट के क्षेत्र से स्टार्स को भी सम्मानित किया जाएगा. ग्लोब अवॉर्ड्स फंक्शन को कॉमेडियन निक्की ग्लेजर होस्ट करेंगे. इस इवेंट को आप शाम 5 बजे देख सकेंगे, वहीं अमेरिका में इसे सीबीएस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. लेकिन भारत में ये अवॉर्ड्स समारोह 12 जनवरी को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस बिग बजट फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…