<
Categories: खेल

बेघर रातों से लेकर WWE रिंग की क्वीन तक… एजे मेंडेज कैसे बनीं रेसलिंग आइकन, पढ़ें उनकी स्ट्रगल स्टोरी

WWE Wrestler AJ Mendez Struggle Story: पूर्व महिला स्टार रेसलर एजे ली अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अपनी शानदार कुश्ती करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. बेघर रातों से लेकर WWE के स्टारडम तक का उनका सफर कई चुनौतियों से भरा रहा है. पढ़ें एजे ली की स्ट्रगल स्टोरी...

WWE Wrestler AJ Mendez Struggle Story: अमेरिका की पूर्व महिला रेसलर एजे मेंडेज (AJ Mendez) ने WWE में खूब नाम कमाया है. एजे मेंडेज को एजे ली के नाम से भी जाना जाता है. वह 3 बार WWE डिवस चैंपियन रही हैं. इससे महिला कुश्ती को एक नई पहचान मिली. उन्होंने WWE में अपना शानदार करियर बनाया. एजे ली साल 2010 से लेकर 2015 तक महिला कुश्ती में एक्टिव रहीं. इस दौरान उन्होंने कई अवॉर्ड हासिल किए. WWE खेल जगत में एजे ली को ‘पागल लड़की’ (Crazy Chick) के किरदार के जाना जाता था. हालांकि एजे ली के लिए यह सब कुछ आसान नहीं था. WWE चैंपियन बनना उनके लिए किसी ख्वाब पूरे होने से कम नहीं था. एक समय पर उनके सिर पर छत नहीं हुआ करती थी, लेकिन आज के समय वह दुनिया के मशहूर खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. रेसलिंग छोड़ने के बाद उन्होंने टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया. इसके अलावा वह एक लेखिका भी हैं. पढ़ें उनकी लाइफ की स्ट्रगल स्टोरी…

बेघर रातों से लेकर WWE स्टारडम तक

एजे ली जा जन्म अमेरिका की न्यू जर्सी के एक गरीब परिवार में हुआ था। उनका बचपन बेहद परेशानी में बीता. कहा जाता है कि एजे ली का परिवार अक्सर बेघर रहता था. उन्हें परिवार सालों तक सस्ते मोटल, कारों या दोस्तों के घरों में रातें बिताने के लिए मजबूर था. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से एजे ली कई बार बिना छत के रातें बिताती थीं. सिर्फ इतना ही नहीं, एजे ली मानसिक रूप से बीमार भी थीं. 19 साल की उम्र में एजे को पता चला कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) से जूझ रही हैं. एजे ली ने अपनी किताब ‘Crazy Is My Superpower’ में पूरे विस्तार में बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी मानसिक बीमारी को ताकत बना लिया.

एजे ली को बचपन से कुश्ती का शौक था. वह कुश्ती की बहुत बड़ी फैन रही थीं. उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ कुश्ती की ट्रेनिंग लेने का सोचा.इसके लिए पैसे जुटाने के लिए एजे ली ने छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिए. एजे ली ने साल 2007 में ट्रेनिंग शुरू की और लगातार मेहनत की.

कैसे बनी WWE चैंपियन?

एजे ली ने पैसे इकट्ठा करके रेसलिंग स्कूल में एडमिशन लिया. उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2009 में WEE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. साल 2012 में एजे ली ने खूब नाम कमाया. उन्होंने ट्रेडिशनल ‘मॉडल-लुक’ वाली महिला पहलवानों से अलग खुद की नई पहचान बनाई. वह तीन बार WWE Divas Champion रहीं. उन्होंने रिकॉर्ड 295 दिनों तक इस खिताब को अपने पास रखा। एजे ली ने साल 2015 में कुश्ती से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया. आज के समय में एजे ली एक सफल लेखिका हैं. उनकी आत्मकथा Crazy Is My Superpower न्यूयार्क टाइम्स की बेस्टसेलर रही है. इसमें उन्होंने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताया है.

एजे ली की लव स्टोरी

एजे मेंडेज यानी एजे ली को रेसलिंग में ही उनका प्यार भी मिला. रेसलिंग के दौरान उनकी मुलाकात सीएम पंक (CM Punk) से हुई. वे दोनों जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, जिसके 2 साल बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली. सीएम पंक (असली नाम फिल ब्रूक्स) मशहूर रेसलर थे. उन दोनों की जोड़ी रेसलिंग जगत की फेमस जोड़ी रही. एजे के लाइफ की स्टोरी कई लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत और प्रोत्साहन देती है. फिलहाल एजे ली शिकागो में रहती हैं. अब वह एक सफल लेखिका के तौर पर काम रही हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST