<

बाबर-शाहीन की वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम का ऐलान, 29 जनवरी को पहला मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. बाबार आजम और शाहीन अफरीदी की टीम में वापसी हुई है.

Pakistan Squad: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेली जाएगी. सीरीज ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जो कि 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए पूर्व कप्तान बाबर आजम की टीम में वापसी हुई है.

टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे, जबकि बाबर आज़म और शाहीन शाह अफरीदी श्रीलंका दौरे के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान भी वापसी कर रहे हैं और पाकिस्तान की गेंदबाजी को और मजबूत करेंगे. टीम में बल्लेबाजी, तेज गेंदबाज़ी और स्पिन के बेहतरीन विकल्प हैं. बाबर और फखर जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ओपनिंग को मजबूती देंगे, जबकि फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम में संतुलन बनाएंगे. तेज गेंदबाज़ी की कमान शाहीन और नसीम संभालेंगे, जबकि स्पिन विकल्प अब्रार अहमद, शादाब खान और उस्मान तारीक उपलब्ध हैं.

वर्ल्ड कप के लिहाज से महत्वपूर्ण

यह सीरीज पाकिस्तान के लिए विश्व कप से पहले अंतिम तैयारियों का मौका है. विश्व कप में ग्रुप A में भारत, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच होने हैं, इसलिए घरेलू परिस्थितियों में मजबूत प्रदर्शन टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इस सीरीज में अपनी रणनीतियों का परीक्षण करेगा. यह सीरीज टीम के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करने और विश्व कप से पहले फॉर्म बनाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर) और उस्मान तारिक

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST