Yash Dayal RCB IPL 2027: यश दयाल IPL 2026 नहीं खेल सके, लेकिन RCB ने IPL 2027 के लिए उन्हें रिटेन किया है. अब तेज गेंदबाज ने टीम के भरोसे पर खरा उतरने और दमदार वापसी करने का वादा किया है.
Yash Dayal RCB IPL 2027: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2027 के लिए यश दयाल को रिटेन कर एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है. पिछले सीजन क्रिकेट से दूर रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को खुद भी फ्रेंचाइजी के इस फैसले की उम्मीद नहीं थी. अब यश दयाल ने आगामी सीजन में अपने प्रदर्शन से टीम के भरोसे पर खरा उतरने का वादा किया है.
दयाल ने कहा कि RCB का उन्हें बनाए रखना उनके लिए बड़ी बात है. उन्हें अंदाजा नहीं था कि टीम उन्हें अगले सीजन के लिए भी अपने साथ रखेगी. उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए IPL 2027 में टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे.
यश दयाल IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे. मैदान से दूर रहते हुए टीवी पर अपनी टीम के मुकाबले देखना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने स्वीकार किया कि अपने साथियों को खेलते देख घर बैठना दुखद था, लेकिन अब वह दोबारा क्रिकेट खेल पा रहे हैं और इसी बात से खुश हैं.
क्रिकेट में वापसी के दौरान यश दयाल ने उत्तर प्रदेश टीम के साथी भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव से भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि गेंदबाजी के दौरान आखिरी समय में योजना बनाने और उसे स्पष्टता के साथ लागू करने की सलाह से उन्हें फायदा मिला. इससे मैदान पर अपने फैसलों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिली.
दयाल ने IPL 2025 में RCB की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था और 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे. अब IPL 2027 उनके लिए वापसी का बड़ा मौका होगा, जहां वह एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे.
BJP MLA Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय के पास भाजपा विधायक सुशील सिंह…
UP Crime News: कौशांबी में प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के…
Ramayana Movie Ticket Price: रणबीर कपूर और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को…
EPFO 3.0 Update: दिसंबर 2026 तक UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती…
Shah Rukh Khan King Daddy Cool Song: शाहरुख खान की फिल्म King से Daddy Cool…
Priyansh Arya 181 Runs in Syed Mushtaq Ali Trophy: प्रियांश ने कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल…