<

Yashasvi Jaiswal slams Harsha Bhogle: अब हर्षा भोगले पर क्यों भड़के यशस्वी जायसवाल! असिता फर्नांडो विवाद के बाद दिया करारा जवाब, कहा ‘बिना जाने राय मत बनाइए’

IND vs SL 2nd Test: असिता फर्नांडो विवाद के बाद अब हर्षा भोगले के वीडियो पर भड़के यशस्वी जायसवाल. कमेंट कर कहा, 'बिना जाने राय मत बनाइए'. पढ़ें पूरी खबर.

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के बीच तीखी झड़प देखने को मिली थी. अब इस पूरे विवाद पर खुद यशस्वी जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. जायसवाल ने कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक वीडियो पर कमेंट कर इस घटना पर अपनी बात रखी है, और साथ ही हर्षा भोगले को ये बात कहते हुए अपनी बात राखी है कि अगर नहीं पता है कि वहां क्या हुआ था तो अपनी राय मत बनाइए, जायसवाल का अब यह जवाब जो तेजी से सोशल पर मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हर्षा भोगले के वीडियो पर जायसवाल का रिएक्शन

दरअसल, क्रिकबज के एक वीडियो में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले इस घटना पर चर्चा कर रहे थे. इस वीडियो का शीर्षक था, ‘Did Jaiswal cross the line?’ (क्या जायसवाल ने सीमा पार की?).

इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपनी राय मत बनाइए. अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा कि यह नया भारत है, जो लड़ेगा और जवाब देगा.’

jaiswal

कैसे शुरू हुई थी मैदान पर बहस?

मैच के पहले दिन भारतीय पारी के दौरान जायसवाल ने असिता फर्नांडो के एक ही ओवर में 3 शानदार चौके लगाए थे. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने उन्हें 45 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. आउट करने के बाद फर्नांडो ने जायसवाल को पवेलियन की तरफ जाने का इशारा करते हुए कुछ कहा (सेंड-ऑफ दिया).

इस पर जायसवाल पलट गए और दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए. बातचीत इतनी बढ़ गई कि जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से टकरा गया और दोनों के बीच शारीरिक संपर्क भी हुआ. स्थिति को गंभीर होता देख श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा?

दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी इस घटना पर अपनी राय रखी. उन्होंने स्वीकार किया कि जायसवाल को गेंदबाज के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था.

कोटक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाज ने जोश में आकर कुछ कहा होगा, जिसके बाद यह स्थिति बनी. जाहिर तौर पर जायसवाल को भी गेंदबाज के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन खेल के मैदान में जब भावनाएं चरम पर होती हैं, तो ऐसी चीजें हो जाती हैं.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST