<

37 बॉल में ठोकी सेंचुरी… फिर भी हार गई टीम, जब पठान ने आईपीएल में काटा था बवाल, बने थे ‘मैन ऑफ द मैच’

युसूफ पठान ने साल 2010 में राजस्थान की ओर से ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि हर कोई हैरान रह गया, लेकिन उनकी शानदार पारी के बाद भी टीम जीत नहीं पाई.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई यादगार पारियां खेली गई हैं, लेकिन युसूफ पठान की 37 गेंदों में लगाई गई सेंचुरी आज भी फैंस को याद है. यह मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग 2010 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था. इस मैच में युसूफ पठान ने राजस्थान की ओर से ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि हर कोई हैरान रह गया, लेकिन उनकी शानदार पारी के बाद भी टीम जीत नहीं पाई. आइए जानते हैं मैच में क्या हुआ था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने बड़ा स्कोर बनाया. टीम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स के सामने मुश्किल 213 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए और मैच लगभग हाथ से निकलता दिख रहा था. ऐसे समय में यूसुफ पठान 5वें नंबर पर  बल्लेबाजी करने आए और आते ही आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.

पठान ने ठोके थे 100 रन

पठान ने सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा कर लिया, जो उस समय आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी में से एक थी. उनकी पारी में कई शानदार चौके और छक्के देखने को मिले. पठान की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह अकेले ही मैच जिता देंगे. उन्होंने अंत तक टीम को जीत की उम्मीद में बनाए रखा, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. आखिर में  वह रन आउट हो गए और राजस्थान रॉयल्स 4 रन से मैच हार गई. पठान ने इस मैच में कुल 100 रन ठोके थे.

बने थे मैन ऑफ द मैच

पठान की पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे. पठान के अलावा इस मैच में राजस्थान के किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से 30 से अधिक रन नहीं आए थे. हालांकि टीम को हार मिली, लेकिन यूसुफ पठान की यह पारी हमेशा याद रखी जाती है. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. उनकी यह पारी आईपीएल की सबसे धमाकेदार पारियों में गिनी जाती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST