Yuvraj Singh-Abhishek Sharma: भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में अभिषेक शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे चप्पल वाली इमोजी डाली थी. फैंस के मन में सवाल उठा कि युवराज सिंह के इस अजीबोगरीब रिएक्शन के पीछे की क्या वजह है?
अभिषेक शर्मा की पोस्ट के नीचे युवराज सिंह ने क्यों डाली 'चप्पल' वाला इमोजी?
Yuvraj Singh and Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. भारत के इस अभियान में टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय रहा है. टूर्नामेंट के शुरुआती 3 मैचों में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बिना खाता खोले आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना खाता खोला, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इसके बाद उन्होंने अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने दिखाया कि आखिर क्यों टीम मैनेजमेंट उन पर लगातार भरोसा जता रही है. अभिषेक शर्मा की इस पारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन उनके गुरु युवराज सिंह नाखुश दिखाई. दरअसल, अभिषेक शर्मा ने मैच के सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. इस पोस्ट के नीचे भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा के मेंटर युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में चप्पल वाला इमोजी डाल दिया. यह मजाकिया कमेंट गुरु और शिष्य के बीच सिर्फ एक मजाक की तरह था.
अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बीच गुरु-शिष्य जैसा व्यवहार है. युवराज सिंह अक्सर अभिषेक शर्मा को मजाकिया अंदाज में चप्पल की धमकी देते रहते हैं. अब इसके पीछे की वजह भी सामने आई है. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने तरुवर कोहली के पॉडकास्ट ‘फाइंड अ वे’ पर चप्पल की कहानी के बारे में बताया. योगराज ने कहा कि जब अभिषेक शर्मा खेल रहा था, तो उन्होंने युवराज सिंह को सलाह दी कि वो अभिषेक की नाइटलाइफ को कंट्रोल कर सकें. युवराज सिंह ने ठीक वैसा ही किया. अभिषेक शर्मा को इधर-उधर जाने नहीं दिया. योगराज सिंह ने आगे बताया कि उसने अपने जूते हाथों में रखे, इसलिए वह एक अच्छा खिलाड़ी बनकर निकला. यहीं से चप्पल का किस्सा सामने आया. योगराज सिंह ने कहा कि जंगली घोड़ों को उनके बाल कसकर पकड़कर ही काबू में किया जा सकता है.
युवराज सिंह ने पहले भी अभिषेक शर्मा को चप्पल की चेतावना दी है. साल 2024 में युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने IPL में एक तूफानी पारी खेली. इस पर युवराज सिंह ने ‘X’ पर लिखा, ‘वाह सर अभिषेक वाह, शानदार पारी, लेकिन आउट होने के लिए क्या जबरदस्त शॉट था! लातों के भूत बातों से नहीं मानते! अब आपके लिए एक खास चप्पल इंतजार कर रही है, अभिषेक शर्मा.’ बता दें कि युवराज सिंह ने एक गुरु के तौर पर अभिषेक शर्मा के टैलेंट को निखारने का काम किया है. युवराज सिंह की गाइडेंस में अभिषेक शर्मा IPL और इंटरनेशनल मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…