<

Yuvraj Singh: सिक्सर किंग युवराज सिंह का खुलासा, एक मुलाकात ने कैसे मचा दी सनसनी? जानिए कौन थी वो लड़की

Yuvraj Singh News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह अपने धांसू खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे खेल जगत में सनसनी मच गई है.

Yuvraj Singh: युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया का ऐसा नाम, जिससे बॉलर कांपा करते थे. ये खिलाड़ी सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि बाहर भी चर्चाओं में रहा है. युवराज सिंह के अफेयर्स को लेकर भी कई बातें चलती रही हैं. हालांकि अब वो शादीशुदा हैं. हाल ही में इस खिलाड़ी ने अपने रिश्तों को लेकर चली एक अफवाह का जिक्र किया है, जिससे सनसनी मच गई है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

आखिर किस लड़की को युवराज सिंह ने लगाया गले?

हाल ही में युवराज सिंह टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा के यूट्यूब टॉक शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में उनसे बात की. इस दौरान उन्होंने एक बात का जिक्र किया, जब एक लड़की संग मुलाकात से वो चर्चा में आ गए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरी एक एजेंट थी, जिसके साथ मैंने कुछ दिन पहले काम करना शुरू किया था. जब मैंने उसे गले लगाया, तो उसे इस तरह से पेश किया कि मैं मैच के दौरान एक लड़की से मिल रहा हूं. हालांकि, जब आप किसी से मिलते हैं, तो आप उसे गले लगाते हैं.’

अफवाहों को बताया आम

आगे बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने स्वीकार किया कि क्रिकेटरों और मशहूर हस्तियों के बीच संबंधों की अफवाहें आम हैं. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है. अगर मीडिया विवादास्पद या नकारात्मक टिप्पणियां नहीं करता है, तो उन्हें लगता है कि लोग नहीं पढ़ेंगे. मुझे लगता है कि सकारात्मकता की तुलना में नकारात्मकता कहीं अधिक है. मुझे लगता है कि सकारात्मक खबरें अधिक होनी चाहिए.’

एक नजर युवराज सिंह के करियर पर

युवराज सिंह ने साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 2019 में खेल से संन्यास ले लिया था. उन्होंने सभी प्रारूपों में भारत के लिए 398 मैच खेले और 11,000 से अधिक रन बनाए. इस खिलाड़ी को सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है. युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच से शादी कर ली थी और दोनों के दो बच्चे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST