<

‘इज्जत नहीं मिल रही थी, इसलिए संन्यास लिया…’ युवराज सिंह के बयान से मची खलबली! सुनाई अंदर की बात

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि करियर के आखिरी दौर में उन्हें न तो खेल का आनंद मिल रहा था और न ही टीम प्रबंधन से समर्थन और सम्मान.

नई दिल्ली. भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे छिपी भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि यह निर्णय फिटनेस या फॉर्म की वजह से नहीं, बल्कि खेल में खुशी और सम्मान की कमी के कारण लिया गया था. उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. आइए जानते हैं उन्होंने पूरी बात क्या कही हैय
2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे युवराज का करियर कई यादगार पलों से भरा रहा. लेकिन करियर के आखिरी दौर में सीमित मौके, चयन में नजरअंदाज किया जाना उन्हें मानसिक रूप से कमजोर करने लगा. युवराज सिंह ने सानिया मिर्जा के साथ इंटरव्यू में कहा “मैं अपने खेल का आनंद नहीं ले रहा था. मैं सोच रहा था कि जब मुझे मजा ही नहीं आ रहा, तो मैं क्रिकेट क्यों खेल रहा हूं. मुझे न तो समर्थन मिल रहा था और न ही इज्जत. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. फिर मैं ऐसी चीज से क्यों जुड़ा रहूं, जिसका आनंद नहीं ले रहा? खुद को साबित करने के लिए मुझे और क्यों खेलना चाहिए?”

मैं खुद जैसा महसूस करने लगा

2019 वनडे वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया जाना उनके लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ. तभी उन्हें एहसास हुआ कि बिना खुशी और आत्मसम्मान के खेलते रहना सही नहीं है. उन्होंने बताया, “जिस दिन मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बंद किया, मैं फिर से खुद जैसा महसूस करने लगा. हम सभी इस दौर से गुजरते हैं.”

युवराज ने किया फैंस के दिलों पर राज

हालांकि उनका करियर भावुक अंत के साथ खत्म हुआ, लेकिन उनकी विरासत आज भी अमिट है. छह छक्कों का कारनामा हो या कैंसर से जंग लड़कर वापसी, युवराज की कहानी आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है.  उनका सफर बताता है कि कभी-कभी खुद की शांति और सम्मान सबसे बड़ा फैसला होता है. युवराज ने अपने खेल के दम पर करोड़ों फैंस के दिल में जगह बनाई है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST