<
Categories: मनोरंजन

अजीब इत्तेफाक: जिस सलमान से कभी की थी रिटायरमेंट की बात, उन्हीं की फिल्म के साथ अरिजीत ने छोड़ी सिंगिंग

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से विदाई ले ली है. जिस 'रिटायरमेंट' का जिक्र उन्होंने 2016 में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के विवाद के दौरान किया था, वह आज 2026 में सलमान की ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मातृभूमि' के साथ सच हो गया है.

Retirement : संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों में गाना) छोड़ने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया है. लेकिन इस खबर में सबसे दिलचस्प मोड़ सलमान खान के साथ उनका कनेक्शन है. सोशल मीडिया पर लोग इसे एक ‘अजीब इत्तेफाक’ और ‘किस्मत का खेल’ बता रहे है.
2016 की वो ‘अनसुनी’ दुआ बात साल 2016 की है, जब फिल्म ‘सुल्तान’ के गाने ‘जग घूमेया’ को लेकर अरिजीत और सलमान के बीच अनबन चल रही थी.  उस समय अरिजीत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सलमान खान से माफी मांगी थी. उन्होंने भावुक होकर लिखा था, प्लीज मेरा गाना फिल्म से मत हटाइए, मैं चाहता हूं.  कि आपके इस गाने के साथ मैं अपनी लाइब्रेरी (करियर) से सम्मान के साथ रिटायर हो सकूं . उस वक्त सलमान ने उनकी बात नहीं मानी थी और वह गाना किसी और से गवाया गया था.
अब करीब 10 साल बाद, इत्तेफाक देखिए कि अरिजीत सिंह का आखिरी रिलीज गाना सलमान खान की ही फिल्म का है. सलमान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) का देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ अरिजीत का आखिरी प्लेबैक सॉन्ग बन गया है.  इस गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद अरिजीत ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
दुश्मनी से दोस्ती तक का सफर अरिजीत और सलमान के बीच यह ‘कोल्ड वार’ 2014 के एक अवॉर्ड फंक्शन से शुरू हुई थी, जो 9-10 साल तक चली.  लेकिन पिछले साल ‘टाइगर 3’ के साथ दोनों के बीच सुलह हो गई थी.  सलमान ने खुद बिग बॉस में कहा था कि अब वे अच्छे दोस्त है.
Mansi Sharma

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें भारत पाकिस्तान फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:38:08 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST