<

डेटिंग की अफवाहों के बीच टूटी चहल-महवश की दोस्ती! सोशल मीडिया पर हुए एक-दूसरे से दूर; जानें वजह

Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके चलते उनकी दोस्ती टूटने की खबरें सामने आ रही हैं.

Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash: भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं.  बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश (RJ Mahvash) की दोस्ती टूट गई है. दरअसल, चहल और महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी. कहा जा रहा है कि चहल और महवश के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. बता दें कि बीते लंबे समय से चहल और महवश काफी अच्छे दोस्त हैं. उनकी दोस्ती को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों का मानना था कि उन दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा है. बीते लंबे वक्त से चहल और महवश की दोस्ती को लेकर चर्चा थी. कई लोग तो यह भी मानते थे कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. हालांकि आरजे महवश ने खुद बताया था कि उन दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती का रिश्ता है.

चहल-महवश के बीच बढ़ी दूरियां!

माना जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. दावा है कि इससे पहले ये दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन अब उन्होंने अनफॉलो कर दिया है. इसके चलते चर्चा चल रही है कि उन दोनों की दोस्ती में दूरियां आ गई हैं. हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि चहल और महवश की दोस्ती खत्म हो गई है.

महवश पर लगे थे गंभीर आरोप

युजवेंद्र चहल का पिछले साल धनश्री वर्मा के साथ तलाक हो गया था. इसके बाद से ही चहल और महवश के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. इतना ही नहीं, कई बार आरजे महवश पर आरोप भी लगे कि उनकी वजह से चहल और धनश्री का तलाक हुआ है. चहल और महवश अक्सर पार्टी करते हुए और मैच देखते दिखाई देते थे. बाद में उन दोनों ने खुद बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, उससे ज्यादा कुछ नहीं. युजवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा था, ‘ऐसा पहली बार हुआ था कि मैं पब्लिक में किसी के साथ नजर आया था, इसलिए लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया. उसे (आरजे महवश) को घर तोड़ने वाली कहा गया. लोगों ने पूछना जारी रखा कि वह चहल के साथ क्यों है? मुझे बुरा लगता है कि एक दोस्त ने मुझे बुरे वक्त से निकाला और उसे इन सबमें घसीटा जा रहा है.’

धनश्री ने तलाक को लेकर क्या कहा था?

पिछले साल ‘राइज एंड फॉल’ के एक इंटरव्यू के दौरान धनश्री वर्मा ने चहल से तलाक होने को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘भले ही मैंने उन्हें बदलते हुए देखा, फिर भी मैंने उन पर और हमारे रिश्ते पर भरोसा किया. मेरी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि मैं लोगों को बहुत ज्यादा मौके दे देती हूं. लेकिन एक वक्त के बाद मैं थक गई. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और 100 पर्सेंट दिया. मैं हमेशा उनके लिए फिक्र करती रहूंगी, इसकी गारंटी है.’
बाद में इस पर रिएक्शन देते हुए चहल ने कहा, मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता. अगर कोई दो महीने में ही धोखा करता, तो क्या इतना लंबा रिश्ता चलता? मेरे लिए यह चैप्टर खत्म हो चुका है.’ फिलहाल चहल और धनश्री अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST