<
Categories: मनोरंजन

नाना पाटेकर का दिखा गुस्सा,’ओ रोमियो’ के इवेंट से क्यों बाहर निकल गए अभिनेता? जानें असली वजह

नाना पाटेकर ने फिल्म 'ओ रोमियो' का Trailer Launch इवेंट बीच में ही छोड़ दिया. वह दोपहर 12 बजे पहुंच गए थे, लेकिन शाहिद कपूर के 1.5 घंटा Late आने पर वह नाराज हो गए. उन्होंने इसे अनुशासन की कमी बताया और Walkout कर लिया. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसे नाना का Signature Style कहा.

Trailer Launch :मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर अपने गुस्से और कड़क मिजाज की वजह से चर्चा में आ गए है.  फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वह बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए, जिससे हर कोई हैरान रह गया था.
क्या हुआ था ट्रेलर लॉन्च के दौरान?
यह घटना बुधवार, 21 जनवरी 2026 की है, मुंबई के एक मॉल में विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर दिखाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया था. नाना पाटेकर, जो इस फिल्म का हिस्सा है, समय के बहुत पक्के निकले और दोपहर 12 बजे ही वहां पहुंच गए.
लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ जब फिल्म के मुख्य सितारे, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी, डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे. वे कहीं और पोस्टर लॉन्च करने गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आने में दोपहर के 1:30 बज गए. इतनी देर तक इंतजार करने के बाद नाना पाटेकर का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने दो टूक कहा,  मुझे एक घंटा इंतजार करवाया, अब मैं जा रहा हूं और वे इवेंट शुरू होने से पहले ही वहां से चले गए.
विशाल भारद्वाज ने क्या कहा?
नाना पाटेकर के इस तरह चले जाने पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज बिल्कुल नाराज नहीं हुए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि नाना पाटेकर स्कूल के उस शरारती बच्चे की तरह है, जिससे सब डरते भी है और प्यार भी करते है.  विशाल ने माना कि उनकी टीम की गलती थी कि उन्होंने इतने सीनियर एक्टर को इंतजार करवाया. उन्होंने कहा कि नाना का यही अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है.
नाना पाटेकर का स्वभाव और अनुशासन
नाना पाटेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपने कड़े अनुशासन के लिए जाने जाते है. उन्हें काम में देरी या लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे पहले भी वह कई बार अपना आपा खो चुके है. साल 2024 में एक फैन को थप्पड़ मारने के विवाद के कारण भी वह काफी चर्चा में रहे थे. वह अपनी बात सीधे मुंह पर कहने के लिए मशहूर है, चाहे सामने कोई भी बड़ा स्टार क्यों न हो.
फिल्म ‘ओ रोमियो’ की खास बातें
आपको बता दें, कि यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ नाना पाटेकर एक बहुत ही दमदार भूमिका निभा रहे है.
Mansi Sharma

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST