<

250 की टॉप स्पीड… युजवेंद्र चहल के कार कलेक्शन में BMW Z4 शामिल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Yuzvendra Chahal New Luxury Car: युजवेंद्र चहल ने नई लग्जरी BMW Z4 कार खरीदी है. यह एक प्रीमियर स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत कीमत 85 लाख रुपये से भी ज्यादा है.

Yuzvendra Chahal New Luxury Car: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से दूर चल रहे युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा की वजह तलाक या गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि नई लग्जरी कार है. युजवेंद्र चहल ने नई BMW Z4 कार खरीदी है. हालांकि किसी स्टार क्रिकेटर के लिए लग्जरी कार खरीदना कोई बड़ी बात नहीं होती है, लेकिन यह कार चहल के लिए काफी खास है. पिछले काफी समय से युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही थी. चहल की उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक भी हो चुका है. ऐसे में वह अपने माता-पिता के साथ नई कार खरीदने के लिए पहुंचे.

कार खरीदने के बाद चहल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की और ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. युजवेंद्र चहल ने कार की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लेकर आया जिन्होंने मेरे हर सपने को सच कर दिखाया. अपने माता-पिता को इस खास पल का गवाह बनते और इसका आनंद लेते देखना ही रियल लग्जरी है.’

चहल के कार कीमत जान होंगे हैरान

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने BMW Z4 कार खरीदी है, जिसकी कीमत जो लगभग 88 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) बताई जा रही है. यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स लग्जरी कार है, जो अपने स्लीक डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. BMW Z4 कार में 2998 सीसी इंजन के साथ 335 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क के साथ आती है. इसके अलावा इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और रियर व्हील्स पावर भी है. ये एक टू सीटर कार है, जिसका टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक है. यह सॉफ्ट टॉप कन्वर्टिबल भी है, जिससे कार की छत भी हट सकती है. यह कार सिर्फ 5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है.

हाल में बीमार हुए थे चहल

हाल ही में युजवेंद्र चहल बीमार भी हो गए थे. उन्हें डेंगू और चिकुनगुनिया हुआ था, जिसकी वजह से वह डोमेस्टिक क्रिकेट से भी दूर रहे हैं. चहल ने आखिरी बार 30 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से गुजरात के खिलाफ खेला था. इसके बाद बीमार होने के चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे.

चहल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. चहल के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने 72 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 69 पारियों में चहल ने 6 से कम की इकॉनमी से 121 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में चहल ने 80 मैच खेले हैं, जिसमें 96 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.19 का रहा है. वहीं, IPL में चहल ने 174 मैचों में 221 विकेट चटकाए हैं. चहल ने 24 जनवरी 2023 के बाद वनडे इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले हैं. इसी तरह 13 अगस्त 2023 के बाद उन्होंने कोई टी20 इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेला है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST