Hansi District News: हांसी (Hansi) को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया गया है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में की है, और इस घोषणा के बाद हांसी अब हरियाणा का एक नया जिला बन गया. इसमें दो विधानसभा सीटें हैं.
Hansi District News
Hansi District News: हरियाणा के नक्शे में अब बदलाव हो गया है. सरकार ने हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हांसी को अब नई प्रशासनिक पहचान मिल गई. साथ ही यह हिसार की सीमाएं भी अब सिमट गई हैं. बता दें कि सीएम नायब सैनी ने हांसी में विकास रैली को संबोधित करते हुए हांसी को अलग जिला बनाने की घोषणा की थी. प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांवों को शामिल किया गया है. जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल करीब 1,34,976 हेक्टेयर होगा, जबकि अनुमानित जनसंख्या करीब 5.41 लाख है. यह जिला दो विधानसभा सीटों वाला है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर इंज़माम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq) और उनके परिवार की जड़ें भारत के हरियाणा के हांसी शहर से जुड़ी हैं. उनका परिवार सन 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हांसी से पाकिस्तान चले गए थे और इंज़माम अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से जा नहीं सके. उनके भतीजे इमाम-उल-हक (Imam-ul-Haq) भी क्रिकेटर हैं और उनके परिवार का इतिहास हांसी से जुड़ा है.
हांसी शहर, अनीपुरा, बडाला, बांडा हेडी, बाडा जग्गा, बड़छपर, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास ख़ुर्द बिजान, भकलाना, भैणी अमीरपुर, भाटला, भाटोल जाटान, भाटोल रागडान, बीड हांसी, बुडाना, चानोत, डाटा, दयाल सिंह कॉलोनी, दैपल, धामियां, ढाणा खुर्द, ढाणा कलां, ढंढेरी, ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा, ढाणी गुजरान, ढाणी केंदु, ढाणी कुम्हारान, ढाणी कुन्दनपुर, ढाणी पाल, ढाणी पीरान, खेड़ा रागडान, खेड़ी गगन, खेड़ी जालब, खेड़ी लोचब, खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण, किन्नर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कुलाना, कुम्भा, कुतुबपुर, लालपुरा, लोहारी राघो, मदन हेडी, माढा, मैहंदा, महजद, माजरा, मामनपुरा, मसूदपुर, मिलकपुर, मिर्चपुर, मोहला, मोठ करनैल साहब, मोठ रांगडान, मुजादपुर, नाडा, नारनौंद, नारनौंद औंगशाहपुर, पाली, पेटवाड़प्रेमनगर, ढाणी पीरावाली, ढाणी पुरिया, ढाणी राजू, ढाणी सकरी, ढाणी ठाकरिया, धर्म खेड़ीगढ़ी, गढ़ी अजिमा, गामड़ा, घिराय, गुराना, हैबतपुर, हाजमपुर, जमावड़ी, जामनी खेड़ी, जीतपुरा, कांगसर, कंवारी, कापड़ो, खाण्डा खेड़ी, खानपुर, खरबला, खरकड़ा, पुट्ठी मंगलखां, पुट्ठी समैणराजपुरा, राजथल, राखी खास, राखी शाहपुर, रामायण, रामपुरा, रोशन खेड़ा माजरा खरबला, सैनीपुरा, शेखपुरा, सिंधर, सिंघवा खास, सिंघवा राघो, सीसर, सिसाय बोला, सिसाय कालीरावण, सोरखी, सुलचानी, सुल्तानपुर, थुराना, उगालन, उमरा.
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…