Yuzvendra Chahal Viral Reaction: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का एक AI पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा. इस पोस्टर में चहल के साथ धनश्री, महवश और शेफाली बग्गा दिखाई दे रही हैं. इस वायरल पोस्टर पर चहल का मजेदार रिएक्शन सामने आया है.
धनश्री, महवश और शेफाली के साथ चहल का AI पोस्टर वायरल. (PC- Instagram @vijaycreationn)
Yuzvendra Chahal Viral AI Poster: भारत के स्टार क्रिकेट युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. पिछले साल ही युजवेंद्र चहल का कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हुआ था. इसके बाद युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ नजर आने लगे. इस पर फैंस ने अटकलें लगाने शुरू कर दिए कि वे दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि कुछ दिन पहले ही चहल और महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इससे उनकी दोस्ती खत्म होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया. उनकी तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस पर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि चहल और शेफाली बग्गा डेट कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि वे दोनों अभी डेटिंग फेज में हैं. सोशल मीडिया पर इन सभी अटकलों के बीच एक AI जेनरेटेड पोस्टर सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी. दरअसल, इस फोटो में युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा, आरजे महवश और शेफाली बग्गा दिखाई दे रहे हैं. इसका टाइटल ‘किस किसको प्यार करूं 3’ है. अब युजवेंद्र चहल ने इस वायरल पोस्टर पर रिएक्ट किया है.
युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा की डेटिंग के अफवाहों के बीच AI पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पोस्टर को कपिल शर्मा स्टारर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लव ट्रायंगल की तरह बनाया गया है. इस पोस्टर को ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बरिया ने शेयर किया है. यह वायरल पोस्टर युजवेंद्र चहल तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया. चहल ने लिखा, ‘2-3 रह गईं एडमिन, अगली बार अच्छे से रिसर्च करके आना.’ चहल का मजाकिया अंदाज में कहना था कि इस पोस्टर में कुछ नाम मिसिंग हैं. अब चहल का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस पोस्टर पर चहल के मजाकिया कमेंट पर यूजर्स का भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहा है. यूजर्स उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ यूजर्स इस वायरल पोस्टर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ट्रेलर कब लॉन्च हो रहा है?’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘तुम पर एफआईआर हो जाएगी.’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, फिल्म में मुझे भी कास्ट कर लो.’
कुछ समय पहले धनश्री वर्मा ने अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में भाग लिया था. इस शो में धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. धनश्री ने कुब्रा सैत से बातचीत में कहा था कि चहल ने शादी के पहले साल में ही उन्हें धोखा दे दिया था. धनश्री ने कहा कि उन्हें इसके बारे में उन्हें शादी के 2 महीने बाद ही पता चल गया था. हालांकि चहल ने धनश्री के आरोपों को खारिज कर दिया था.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…