<
Categories: Education

UP Madarsa Board Exam 2026: यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा इस दिन से शुरू, जानिए पहले दिन कौन-सा होगा पेपर

UP Madarsa Board Exam 2026: यूपी मदरसा बोर्ड ने 2026 की क्लास 10 और 12 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से पूरा परीक्षा शेड्यूल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Madarsa Board Datesheet 2026: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (UP Madarsa Board), लखनऊ ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है. बोर्ड ने UP मदरसा बोर्ड डेटशीट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है. जो छात्र क्लास 10 (मुंशी/मौलवी) और क्लास 12 (आलिम) की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब परीक्षा का पूरा शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

यह डेटशीट जारी होने से छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति बनाने और रिवीजन प्लान तय करने में काफी मदद मिलेगी. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://madarsaboard.upsdc.gov.in/Notice के माध्यम से भी मदरसा शिक्षा बोर्ड की डेटशीट चेक कर सकते हैं.

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा तिथियां

जारी टाइमटेबल के अनुसार,

क्लास 10 मुंशी और मौलवी परीक्षा 9 फरवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक चलेगी.
क्लास 12 आलिम परीक्षा भी 9 फरवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 को समाप्त होगी.

परीक्षा शिफ्ट की बात करें तो,

क्लास 10 की सभी परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी.
क्लास 12 की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी.

क्लास 10 और क्लास 12 के विषय (Subjects)

क्लास 10 (मुंशी/मौलवी) की परीक्षा
थियोलॉजी के पेपर से शुरू होगी और इसके बाद गणित, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान और तिब जैसे विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

क्लास 12 (आलिम) की परीक्षा
थियोलॉजी से शुरू होकर गृह विज्ञान, सामान्य हिंदी, तर्क और दर्शन, सामाजिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान, तिब और टाइपिंग जैसे विषयों के साथ समाप्त होगी.

यह विषय क्रम छात्रों को पहले से परीक्षा पैटर्न समझने और टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद करेगा.

UP मदरसा बोर्ड डेटशीट 2026 ऐसे करें डाउनलोड

UP Madarsa Board आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर मौजूद UP Madarsa Board Date Sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें पूरा परीक्षा शेड्यूल दिया होगा.
PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा की तारीखें सामने आने के बाद छात्रों को चाहिए कि वे सिलेबस के अनुसार पढ़ाई का टाइमटेबल बनाएं, कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें और नियमित रिवीजन करें. साथ ही, किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. UP मदरसा बोर्ड की यह डेटशीट छात्रों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप है, जिससे वे बिना किसी भ्रम के अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:25 IST

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हैवानियत! घायल युवक को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:21 IST

कब है इंदिरा एकादशी? कैसे करें पूजा? क्या है विधि और पूजन का सही समय?

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…

Last Updated: October 5, 2026 15:00:02 IST

ChatGPT Dot: कैसे करें सेटअप? जानें क्या-क्या काम कर सकता है, नाम कैसे बदलें और मैसेजिंग चैनल से कैसे जोड़ें

ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…

Last Updated: October 5, 2026 14:46:40 IST

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST