पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग की टीम जाफना किंग्स के सह-मालिक बन गए हैं. स्टॉकहोम स्थित एंकर स्पोर्ट्स एबी ने फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है और टीम का नाम बदलकर एंकर जाफना किंग्स कर दिया गया है.
जहीर खान ने खरीदी जाफना किंग्स.
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने क्रिकेट करियर के बाद अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल टीमों में शामिल जाफना फ्रेंचाइजी में सह मालिक के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है. स्टॉकहोम की कंपनी एंकर स्पोर्ट्स एबी ने इस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है, जिसके बाद टीम का नया नाम एंकर जाफना किंग्स रखा गया है. अब टीम का संचालन एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्धौतम और जहीर खान मिलकर करेंगे.
इस बदलाव को जाफना फ्रेंचाइजी के लिए नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. एंकर स्पोर्ट्स पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. कंपनी पहले ही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एंटवर्प एंकर्स टीम की मालिक है. इसके अलावा कनाडा सुपर 60 लीग में वैंकूवर एंकर्स की मेंस और महिला टीमों का संचालन भी इसी कंपनी के पास है. अब जाफना किंग्स के जुड़ने के साथ एंकर स्पोर्ट्स ने एशियाई क्रिकेट में भी मजबूत कदम रख दिया है.
चार बार जीत चुकी खिताब
जाफना किंग्स एलपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है और अब तक चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. जहीर खान ने इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका श्रीलंका क्रिकेट से हमेशा खास जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि श्रीलंका की तेज गेंदबाजी की और वहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है. जहीर के मुताबिक, अब एक मालिक के रूप में श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है.
भविष्य के लिए करेंगे मेहनत
उन्होंने विश्वास जताया कि वह जाफना किंग्स के विकास में अहम योगदान देंगे और टीम को भविष्य में भी सफल बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. जाफना फ्रेंचाइजी का सफर पिछले कुछ सालों में आसान नहीं रहा. टीम के पूर्व सह-मालिक मनजोत कालरा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को रिश्वत देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे, जिससे फ्रेंचाइजी की छवि को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा पिछली मैनेजमेंट कंपनी की आर्थिक समस्याओं के कारण खिलाड़ियों के वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं हो सका था.
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…