शाहरुख खान और करीना कपूर का मशहूर गाना ‘छम्मक छल्लो’ एक बार फिर चर्चा में है. एक विदेशी हसीना चमकीली नीली साड़ी पहनकर इस सुपरहिट गाने पर जबरदस्त डांस किया, जो अब चर्चा में है.
विदेशी लड़की ने लगाए ठुमके
Viral Video: फिल्म ‘Ra.One’ में करीना कपूर ने ‘छम्मक छल्लो’ पर जबरदस्त डांस किया था. इस गाने में उन्होंने जो ठुमके लगाए थे, वो आज भी लोगों के जहन में है. अब एक बार फिर करीना कपूर का डांस और छम्मक छल्लो गाना लोगों के जहन में आ गया. वजह है एक वायरल वीडियो. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी हसीना चमकीली नीली साड़ी पहनकर शाहरुख खान और करीना कपूर के सुपरहिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.
ये वीडियो किसी बड़े स्टेज या पब में नहीं बल्कि श्रीलंका के कोलंबो के पेट्टाह मार्केट में रिकॉर्ड की गई है. महिला खूबसूरती से डांस करती है और उसके आसपास आलू-प्याज के बोरे, दुकानदार और काम करने वाले वर्कर मौजूद हैं, जो उसके डांस को एंजॉय कर रहे हैं. विदेशी डांसर ने ऐसे माहौल में भी जो जलवा बिखेरा, उसे देखकर सब हैरान रह गए.
क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई और कुछ ही घंटों में 27 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा और जमकर कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने इसे खूबसूरत बताया, तो एक ने उसे स्वरा भास्कर से कंपेयर किया. वहीं एक ने कहा कि अंकल की दुकान का फ्री में प्रचार हो गया. वहीं एक ने लिखा कि अब इस मार्केट का नाम फेमस हो गया. वहीं कुछ ने उसके डांस की तारीफ की, तो कुछ ने डांस को करीना कपूर से भी बेहतरीन बताया.
बता दें कि वायरल हो रही गोरी मेम एक डांसर हैं, जिसका नाम क्लारा वॉर्मर्स (Clara Warmers) हैं. वो एक इंटरनेशनल ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफर और डांसर हैं. वो अलग-अलग जगहों पर जाकर लोकल म्यूजिक और बॉलीवुड-साउथ एशियन गानों पर डांस करती हैं और कंटेंट बनाती हैं. वहीं इस वायरल वीडियो की बात करें, तो इसे क्लारा के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है. इस गाने को 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 83 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…