<

रनों की बारिश: जिम्बाब्वे में बना रिकॉर्ड… इस टीम ने 50 ओवर में कूट दिए 822 रन, नहीं देखा होगा ऐसा मैच

Scorpions Cricket Club 822 Runs: जिम्बाब्वे के एक घरेलू टूर्नामेंट में ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला. एक टीम ने वनडे मुकाबले में 822 रन ठोक दिए. इससे पहले वनडे मैच की एक पारी में कभी इतने रन नहीं बने.

Scorpions Cricket Club 822 Runs: जहां एक ओर दुनिया के सभी क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ रेस पर टिकी हुई हैं. वहीं, दूसरी ओर जिम्बाब्वे क्रिकेट में कुछ ऐसा हो गया, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल, जिम्बाब्वे में एक घरेलू टूर्नामेंट के मैच में रनों की बारिश देखने को मिली. एक टीम ने 50 ओवर के मैच में 822 रन ठोक दिए. आमतौर पर 50 ओवर के मैच में 300-350 रन अच्छा स्कोर होता है, जिसे डिफेंड किया जा सकता है. यह ऐतिहासिक कारनामा जिम्बाब्वे के मास्विंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग में देखने को मिला. हाल ही में खेले गए मैच में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने यह रिकॉर्ड बनाया. स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब (Scorpions Cricket Club) के बल्लेबाजों ने 50 ओवर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जानें कैसे बना ये खास रिकॉर्ड…

एक पारी में कैसे बने 822 रन?

मास्विंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग 2025-26 में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच मैच खेला गया था. इस मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 822 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसमें तकुंडा मडम्बो ने 143 गेंद पर 302 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बाद वे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा विनफेड मटेंडे ने सिर्फ 75 गेंद 203 रनों की आतिशी पारी खेली.

इसके बाद विंसेंट मोयो ने 39 गेंदों में 78 रन बनाए, जबकि गेब्रियल जाया ने 110 रन की पारी खेली. इस तरह एक पारी में कुल 822 रन बने, जिसमें एक तिहरा शतक, एक दोहरा शतक, एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि यह आधिकारिक लिस्ट ए मैच नहीं था, जिसके चलते रिकॉर्ड नहीं बना. अगर यह ऑफिशियल मैच होता, तो बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हो जाता.

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 794 रन से जीता मैच

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने मीथेन लायंस के सामने 823 रनों का टारगेट रखा, जिसे चेज करना लगभग असंभव था. दबाव में उतरी मीथेन लायंस की टीम सिर्फ 28 रन ही बनाई पाई. इससे स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 794 रनों से मैच अपने नाम कर लिया. स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब की ओर से तवाननयशा कसौंडो ने 3 विकेट चटकाए, जबकि एम्मानुएल दुबे जूनियर ने 4 विकेट हासिल किया. हालांकि यह टूर्नामेंट ऑफिशियल लिस्ट-ए प्रतियोगिता नहीं है. इसकी वजह से ये हैरान कर देने वाले आंकड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST