Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके से जुड़ा एक अश्लील वीडियो मामला पूरे जिले में हड़कंप मचा चुका है. सोशल मीडिया पर लगभग 350 अश्लील वीडियो और कई गंदे फोटो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल बना हुआ है.
अमरावती में 350 अश्लील वीडियो हुए वायरल
Amravati Paratwada Obscene video case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके से जुड़ा एक अश्लील वीडियो मामला पूरे जिले में हड़कंप मचा चुका है. सोशल मीडिया पर लगभग 350 अश्लील वीडियो और कई गंदे फोटो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल बना हुआ है.
इन वीडियो में नाबालिग से लेकर अन्य युवतियों के शामिल होने का आरोप है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव भी बढ़ गया है. सांसद अनिल बोंडे और हिंदू संगठनों ने अमरावती ग्रामीण पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में आरोप है कि मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान नामक युवकों ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव में लेकर अश्लील कृत्य किए और उनके अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड किये. सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दावा किया है कि इस केस में लगभग 180 लड़कियों का लैंगिक शोषण हुआ है, जिनके व्यक्तिगत और अश्लील वीडियो विभिन्न ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलते हुए सामने आए हैं. नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के बाद अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे.
विशाल आनंद सिंगुरी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र साइबर क्राइम को सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि वीडियो हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. बाद में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने परिवार समेत परतवाड़ा से फरार हो चुका है और पुलिस उसका पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी और रैकेट की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…