Live TV
Search
Home > क्राइम > Amravati Paratwada Obscene video case: अमरावती में 350 अश्लील वीडियो हुए वायरल, 180 लडकियां हुईं शिकार, इलाके में टेंशन का माहौल

Amravati Paratwada Obscene video case: अमरावती में 350 अश्लील वीडियो हुए वायरल, 180 लडकियां हुईं शिकार, इलाके में टेंशन का माहौल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके से जुड़ा एक अश्लील वीडियो मामला पूरे जिले में हड़कंप मचा चुका है. सोशल मीडिया पर लगभग 350 अश्लील वीडियो और कई गंदे फोटो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल बना हुआ है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-04-14 14:30:29

Mobile Ads 1x1

Amravati Paratwada Obscene video case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके से जुड़ा एक अश्लील वीडियो मामला पूरे जिले में हड़कंप मचा चुका है. सोशल मीडिया पर लगभग 350 अश्लील वीडियो और कई गंदे फोटो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल बना हुआ है. 

इन वीडियो में नाबालिग से लेकर अन्य युवतियों के शामिल होने का आरोप है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव भी बढ़ गया है. सांसद अनिल बोंडे और हिंदू संगठनों ने अमरावती ग्रामीण पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

मामले की पूरी जानकारी 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में आरोप है कि मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान नामक युवकों ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव में लेकर अश्लील कृत्य किए और उनके अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड किये. सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दावा किया है कि इस केस में लगभग 180 लड़कियों का लैंगिक शोषण हुआ है, जिनके व्यक्तिगत और अश्लील वीडियो विभिन्न ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलते हुए सामने आए हैं. नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के बाद अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे.

हटाए जा रहे वीडियो  

विशाल आनंद सिंगुरी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र साइबर क्राइम को सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि वीडियो हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. बाद में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने परिवार समेत परतवाड़ा से फरार हो चुका है और पुलिस उसका पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी और रैकेट की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

MORE NEWS