हरियाणा के हांसी जिले के पुट्ठी मंगलखां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय देवी सिंह बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने रोडवेज बस के आगे छलांग लगा दी.
हांसी में बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले देवी सिंह अचानक रोडवेज बस के आगे लेट गए
हरियाणा के हांसी शहर में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया. 60 वर्षीय देवी सिंह के घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन एक घटना ने शहनाई वाले घर को मातम वाले घर में बदल दिया.
पुट्ठी मंगलखां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय देवी सिंह बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने रोडवेज बस के आगे छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
घटना शनिवार दोपहर काली देवी चौक के पास हुई. देवी सिंह काली देवी चौक से हांसी बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इफको केंद्र के नजदीक पहुंचे ही थे कि बस स्टैंड से काली देवी चौक की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज बस के आगे अचानक लेट गए. बस का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, हालांकि चालक ने तुरंत ब्रेक लगा लिया. स्थानीय दुकानदारों और बस में सवार यात्रियों ने उन्हें तुरंत बचाने की कोशिश की और हिसार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मृतक के बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे. वह शादी के कार्ड बांटने के बहाने घर से निकले थे. बस स्टैंड चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है, जिसमें दो बेटियां पहले से विवाहित हैं. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
देवी सिंह की सबसे छोटी बेटी की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. बेटी की शादी से महज 11 दिन पहले यह हादसा हुआ, जिससे परिवार सदमे में है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वह कार्ड बांटने निकले थे, लेकिन मानसिक तनाव के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया. परिवार ने पुलिस को बताया कि देवी सिंह लंबे समय से परेशान चल रहे थे, हालांकि ठोस कारण स्पष्ट नहीं है.
हांसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बस स्टैंड चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है. इस घटना में चालक का कोई दोष नहीं पाया गया, क्योंकि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…
Martian meteorite : सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिला करीब 800 ग्राम का गुलाबी पत्थर…
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे 4 नवंबर…
Mitchell Santner on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले…
Bhopal Python Rescue: भोपाल के सूरज नगर में एक खड़ी कार के बोनट के नीचे…
CBSE Board Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अभी जारी नहीं हुई…