Live
Search
Home > राज्य > बिहार > दूध पिलाने गए युवक को सांप ने काटा, सपने में रोज मांगता था दूध, सीतामढ़ी में सामने आया अजीबोगरीब मामला

दूध पिलाने गए युवक को सांप ने काटा, सपने में रोज मांगता था दूध, सीतामढ़ी में सामने आया अजीबोगरीब मामला

डुमरी गांव के मजदूर मुकेश पासवान ने दावा किया कि करीब 5 दिनों से सपने में एक सांप आता था और दूध मांगता था. मुकेश ने इसे एक दैवीय संदेश समझा और सांप को दूध पिलाने का निश्चय कर लिया, इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 16:16:43 IST

Mobile Ads 1x1

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. डुमरी गांव के मजदूर मुकेश पासवान ने दावा किया कि करीब 5 दिनों से सपने में एक सांप आता था और दूध मांगता था.
मुकेश ने इसे एक दैवीय संदेश समझा और सांप को दूध पिलाने का निश्चय कर लिया, इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला!

घटना का पूरा विवरण

मेजरगंज प्रखंड के निवासी मुकेश को कई दिनों से सपने में सांप दिखाई दे रहा था. मुकेश के मुताबिक, सपने में एक सांप उसे दर्शन देता था और उससे दूध और लावा (खील) की मांग करता था. शनिवार की रात भी उसे फिर यही सपना आया. रविवार की सुबह जब उसकी नींद खुली, तो वह इस कदर प्रभावित था कि उसने सपने को ईश्वरीय संकेत मान लिया. 
सुबह उठते ही दूध का कटोरा लेकर मुकेश सांप को ढूंढ़ने निकल पड़े. घर से निकलते ही थोड़ी दूर पर उन्हें सांप दिखा तो उन्होंने उसे दूध पिलाने की कोशिश की. लेकिन सांप ने अपनी प्रवृत्ति के अनुसार मुकेश को डस लिया.

मुकेश ने दिखाई हिम्मत 

सांप के डसने के बाद घबराने की बजाय मुकेश ने हिम्मत दिखाई. उन्होंने उसी सांप को झट से पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और सीधे सदर अस्पताल ले गए. जिंदा सांप दिखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन डॉक्टर ने मुकेश की हिम्मत की तारीफ की. डॉक्टर ने कहा सांप के होने से सही सांप के प्रकार की पहचान हो जाएगी, जिससे उसके जहर का पता चल जाएगा और इलाज में आसानी होगी. सांप की पहचान के बाद मुकेश को सही एंटी-वेनम चढ़ाया गया. समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने बताया कि सांप विषैला था, लेकिन मुकेश के साहस ने जान बचा ली.

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > दूध पिलाने गए युवक को सांप ने काटा, सपने में रोज मांगता था दूध, सीतामढ़ी में सामने आया अजीबोगरीब मामला

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 23, 2026 16:16:43 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS