उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक पेट्रोल पम्प का है, जहां एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाता है, उसके बाद ऐसी हरकत करता है कि स्टाफ सहित वहां उपस्थित सभी लोग अवाक रह जाते हैं.
ईंधन भराने के बाद बिना पैसे दिए भाग गया कारचालक
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक पेट्रोल पम्प का है, जहां एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाता है, उसके बाद पेट्रोल पंप के चारों ओर चक्कर लगाने लगता है.
उसको चक्कर लगाता देखकर स्टाफ कुछ समझ नहीं पाता, लेकिन तभी व्यक्ति ऐसी हरकत करता है कि स्टाफ सहित वहां उपस्थित सभी लोग अवाक रह जाते हैं.
दरअसल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक आदमी पेट्रोल पंप पर आकर रुकता है और ईंधन भरवाता है. जैसे ही पेट्रोल पंप का एक स्टाफ उसकी कार में तेल डालता है, तो वो पैसे देने की बजाय पेट्रोल पंप के गोल-गोल चक्कर काटने लगता है. वहां उपस्थित सभी लोग उसकी इस हरकत पर हैरान रह जाते हैं. वह व्यक्ति तीन बार पेट्रोल पंप के चारों ओर चक्कर काटता है और उसके बाद तेजी से गाड़ी बढ़ाकर आगे चला जाता है. वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह जाते हैं. स्टाफ पैसे लेने के लिए उसके पीछे-पीछे भागते हैं, लेकिन तब तक वो फरार हो जाता है.
पीयूष राय नाम के व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया. यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिख, ‘पैसा बचाने का शानदार तरीका’. इसी तरह कई लोगों ने उस आदमी की स्मार्टनेस की तारीफ की तो कई इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बिना पैसे लिए गाड़ी में पेट्रोल डालना ही नहीं चाहिए था.
डिस्क्लेमर: ये जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध दावों पर आधारित है. India News इस घटना की वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…