<

Board Exam Stress: 82% अंक आने के बाद भी छात्रा को कम लगा रिजल्ट, खौफनाक कदम उठा कर खत्म की जिंदगी!

Board Exam Stress: अमेठी के गौरीगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां 82 प्रतिशत अंक मिलने के बाद कम नंबरों के तनाव में किशोरी ने घर में फंदे से लटककर जान दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पता लगा रही है कि कहीं मौत के पीछे कोई और कारण तो नहीं

जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. पंडरी पूरे खुशियाल गांव में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्यों परेशान थी मृतिका?

मृतका की पहचान सोनाली शुक्ला, पुत्री अरविंद शुक्ला, के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोनाली ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें उसे 82 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे. परिजनों के अनुसार, वह अपने अपेक्षा से कम अंक आने के कारण पिछले कुछ दिनों से परेशान थी और परिवार के लोगों से कम बातचीत कर रही थी.

पुलिस को दी सूचना

घटना के समय सोनाली की मां और बहन घर से बाहर सामान लेने गई थीं. इसी दौरान उसने घर के अंदर यह कदम उठा लिया. जब परिजन वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना पर पहुंची गौरीगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

परिवार में कोहराम

मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी. उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटी बहनें हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

गौरीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परीक्षा परिणाम को लेकर किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार! नकदी-गहने लेकर हुई फरार; पुलिस जांच में खुली पोल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: October 6, 2026 16:31:36 IST

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Pakistan New Captain: पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:34:34 IST

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिलाएं, खाकी वर्दी का सपना लिए मैदान में दिखा जबरदस्त जज्बा

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…

Last Updated: October 6, 2026 16:22:56 IST

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST