<
Categories: बिहार

रिंग सेरेमनी की खुशियां मातम में बदली, अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Aurangabad district Bihar में NH-120 पर बुधन बिगहा के पास हादसे में 24 वर्षीय राहुल कुमार, Tejpura village Obra निवासी की जान चली गई, परिवार शोक में डूबा.

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर दाउदनगर-गोह-गयाजी मुख्य पथ स्थित बुधन बिगहा गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी जय सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि राहुल कुमार अपने फुफेरे भाई की रिंग सेरेमनी में शामिल होने बाइक से जा रहा था. इसी दौरान बुधन बिगहा के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-120 पर सड़क जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कड़ी धूप में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से बालू जमा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक बना हुआ है. इसके बावजूद संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसआई विक्की कुमार, एसआई प्रेम कुमार, एएसआई राजेश कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे.

बाद में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. विधायक ने सड़क पर बालू जमा रहने और सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे का प्रमुख कारण बताया. उन्होंने एनएच-120 के कार्यपालक अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया.

विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग करेंगे तथा मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. राहुल कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

देवघर में चोरों का आतंक, गाड़ी लाए, रस्सी से बांधा ATM; ऐसे उड़ा ले गए मशीन, देखें वीडियो

Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 6, 2026 17:15:40 IST

Priya Saroj saree look: UNGA के मंच पर साड़ी में पहुंचीं प्रिया सरोज, रिंकू सिंह की मंगेतर ने बैंगनी साड़ी लुक ने खींचा ध्यान

Priya Saroj saree look: रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों…

Last Updated: October 6, 2026 17:15:21 IST

मेरठ की कातिल पत्नी; बीवी ने पकड़े पैर और आशिक ने घोंटा गला; दुपट्टे से की शौहर की हत्या, ऐसे खुला राज

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ…

Last Updated: October 6, 2026 17:10:29 IST

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार! नकदी-गहने लेकर हुई फरार; पुलिस जांच में खुली पोल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: October 6, 2026 16:31:36 IST

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Pakistan New Captain: पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:34:34 IST