<

सड़कों पर मौत का तांडव: ‘भारतमाला प्रोजेक्ट’ की हाईवा ने दूध लेने जा रहे युवक को रौंदा, मौत पर प्रशासन चुप!

Nabinagar Hyva Accident: बिहार के नबीनगर में घर से दूध लेने निकले घर के इकलौते चिराग को हाईवा ने रौंद दिया. इल दर्दनाक हादसे पर प्रशासन की चुप्पी ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है. ये घटना भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है, जानें क्या है पूरा मामला

Nabinagar Hyva Accident: नबीनगर थाना क्षेत्र के बासन बिगहा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित हाईवा ने बासन बिगहा मिड पर सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि आसपास के लोगों ने युवक को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. मगर चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी युगल सिंह के 36 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है. ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो रोकर हाल बेहाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर के पूर्व विधायक डब्लू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वचन दिया. 

झपकी लगी, युवक को रौंदा

पूर्व विधायक ने बताया कि ओमप्रकाश सुबह दूध लेने जा रहा था तभी भारतमाला परियोजना में लगी एक हाईवा फ्लाई ऐश को गिरकर तेजी से आ रहा था और इन्हें रौंद दिया. सदर अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पूर्व विधायक ने बताया कि हादसे के बाद हाईवा को पकड़ लिया गया है और चालक ने झपकी आने के कारण हादसे की बात कही है. 

विधायक ने जताया शोक

उन्होंने परिवहन विभाग पर सवाल उठाया है कि आखिर घनी आबादी के समीप वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के कोई संकेतक बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए. यातायत पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हो बेलगाम होकर सड़कों पर मौत का तांडव करते चल रहे है. पूर्व विधायक ने हादसे पर बेहद दुख जताया. 

बुझ गया परिवार का चिराग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश दो भाई बहनों में सबसे बड़े है और जेसीबी मशीन चलवाकर घर की जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे थे. उनकी मौत से उनके दो छोटे छोटे बच्चे अनाथ हो गए. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे 5 वर्ष और 7 वर्ष के है. घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों का फर्द बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम क्रिया के लिए सौंप दिया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST