<
Categories: देश

क्या है ‘हे फीवर’, जो 2026 में होता जा रहा बदतर? सामान्य सर्दी से कैसे अलग, ऐसे करें बचाव

what is hay fever: 2026 में देश के कई इलाकों में हे फीवर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोई बुखार नहीं है. इस आर्टिकल में हम इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बात करेंगे.

Hay Fever: 2026 में देश के कई इलाकों में बदलते मौसम के साथ ही गर्मी के कारण हे फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अप्रैल 2026 के दौरान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के अस्पतालों में हे फीवर के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें कि हे फीवर को मेडिकल भाषा में एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) कहा जाता है. ये फीवर कहा जाता है, लेकिन शरीर के तापमान से इसका कोई लेना-देना नहीं है. ये परागकणों, फंगस, धूल से होने वाली एक तरह की एलर्जी है. ये सर्दी और जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है. इसके कारण लोगों को छींकें आना, नाक बहना या नाक बंद होना, आंखों में पानी आना और आंखों मं खुजली होने जैसी तमाम परेशानियां होती हैं.

क्यों होता है हे पीवर?

जानकारी के अनुसार, पेड़, घास, खरपतवार और जानवरों के बालों से निकलने वाले महीन कण जब आंख या नाक के संपर्क में आते हैं, तो प्रतिरक्षा प्रणाली उन्हें हानिकारक समझ लेती है और प्रतिक्रिया करते है. इससे हिस्टामाइन केमिकल निकलता है. इसके कारण शरीर को एलर्जी होने लगती है.

हे फीवर के लक्षण

हे फीवर के लक्षण की बात करें, तो इसे फीवर कहा जाता है लेकिन ये बुखार नहीं होता. ये वायरस के कारण नहीं होता. इसके कारण ये सर्दी, जुकाम और बुखार से ज्यादा समय तक रह सकता है. अगर इसके लक्षणों की बात करें, तो इसमें जुकाम, छींकें आना, नाक बहना या बंद होना, आंखों में खुजली होना या पानी आना, गले में दर्द और खुजली होना, कान में खुजली होना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं होती हैं. 

कैसे करें हे फीवर से बचाव?

हे फीवर से बचने के लिए कोशिश करें कि जब परागकण ज्यादा होते हैं, जैसे सुबह या शाम के समय घर से बाहर जाने से बचें. घर से बाहर निकलने से पहले चश्मा पहनें और मास्क लगाएं. घर वापस आने के बाद जरूर नहाएं.

ये भी पढ़ें:- Viral Fever: बुखार आने पर न करें ये 4 गलतियां, वरना बढ़ सकता है खतरा

कहां फैल रहा हे फीवर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हे फीवर मुख्य रूप से उन शहरी इलाकों में तेजी से फैल रहा है, जहां वायु प्रदूषण ज्यादा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और एमपी जैसी जगहों पर मौसमी बदलाव, परागकण और धूल के कारण इसके ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST