Nashik Fake Baba Maheshgiri: महाराष्ट्र में एक और शातिर बाबा का खुलासा हुआ है, जिसने बहाने से एक लड़के के साथ दुष्कर्म किया.
अखोक खरात के बाद एक और खतरनाक बाबा का खुलासा
Nashik Fake Baba Maheshgiri : अशोक खरात का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ कि महाराष्ट्र के नासिक में एक बार फिर आस्था के नाम पर घिनौना कृत्य करने का मामला सामने आया है. एक स्वयंभू बाबा ने आध्यात्मिक उपचार का झांसा देकर 28 वर्षीय महिला का यौन शोषण किया. आरोपी ने दैवीय शक्ति का डर दिखाकर दुष्कर्म करने के साथ उसे धमकी भी दी कि अगर इसे जग जाहिर किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा. वहीं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रयासों को सफलता मिली और महिला का यौन शोषण करने वाले ढोंगी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी गई है. पूरा मामला नासिक के लाल गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू समस्याओं से पैदा तनाव और बेटी की शादी में आ रही बाधाओं जैसी गंभीर परेशानियों से जूझ रहे माता-पिता अपनी बेटी को धरणगांव (खडक), तहसील निफाड, जिला नासिक स्थित महेश गिरी नामक एक ढोंगी के तथाकथित “प्रतिगाणगापुर मठ” में लेकर गए. आरोप है कि ढोंगी महेश गिरी नामक बाबा ने लड़की के माता-पिता से कहा कि उस पर बाहरी बाधा (अलौकिक प्रभाव) है. इसके बाद उस कथित पाप को दूर करने के लिए उसे वहां के “पापनाशक कुंड” में स्नान कराया गया. अगली कपड़ों में उसे गीले कपड़ों में उंबर (बरगद जैसे पेड़) के चारों ओर सात चक्कर लगाने को कहा गया.
कुछ दिनों बाद ढोंगी ने महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया. इसके ढोंगी ने माता-पिता से कहा कि दैवीय विधि और मार्गदर्शन के लिए लड़की को एकांत में ले जाना पड़ेगा. इसके बाद लड़की नासिक आ गई. ढोगी लड़की को त्र्यंबक रोड स्थित एक लॉज में ले गया, जहां उसने अपने गले में पहने रुद्राक्ष की दैवी शक्ति का भय दिखाकर उसका यौन शोषण किया.
इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राज्य प्रधान सचिव डॉ. टी. आर. गोराणे, राज्य सदस्य कृष्णा चांदगुडे, कोमल वर्दे और एडवोकेट स्वाती तेलगोटे को बताई. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील को इसकी जानकारी दी गई. संबंधित मठ लासलगांव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण वहां शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए. समिति के कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि इस ढोंगी ने खुद में दैवी शक्ति होने का दावा कर डर दिखाकर कई महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण किया हो सकता है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…