<
Categories: बिहार

बाल पकड़कर घसीटा, मारपीट की… वेतन मांगने गई शिक्षिका के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल से अपना वेतन मांगने गई शिक्षिका को बाल पकड़कर पीटा गया और उसके साथ धक्का-मुक्की की गई. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Muzaffarpur Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृजबिहारी गली के एशियन स्कूल में एक शिक्षिका के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. महिला शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन पर मारपीट, धक्का-मुक्की और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगातेहुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. पीड़ित शिक्षिका का नाम अंकिता कुमारी बताया जा रहा है.

छुट्टी से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित शिक्षिका का कहना है कि उसने बी.एड (B.Ed) इंटर्नशिप के लिए छुट्टी मांगी थी, जिसके बाद  ये विवाद शुरू हुआ. अंकिता का कहना है कि वो लंबे समय से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं. जब उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप करने के लिए छुट्टी मांगी, तो स्कूल प्रबंधन का रवैया बदल गया. अंकिता ने बताया कि सबकी सैलरी दे दी गई, लेकिन अंकिता की सैलरी रोक दी गई.

सैलरी मांगने पर किया प्रताड़ित

शिक्षिका ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब वह अपनी सैलरी के बारे में जानकारी लेने के लिए स्कूल गईं, तो प्रबंधन ने उनसे सीधे मुंह बात भी नहीं की. इसके बाद उन्होंने दबाव बनाया कि उन्हें इस्तीफा देना होगा और वे एक महीना काम करें, जिसके बाद ही उनकी सैलरी दी जाएगी.  शिक्षिका ने स्कूल प्रशासन की इस शर्त पर आपत्ति जताई और अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त की. इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई.

मारपीट और छेड़छाड़

अंकिता ने बताया कि घटना वाले दिन वो 15 हजार रुपये वेतन लेने दोबारा एशियन स्कूल पहुंची थीं. वहां मौजूद एक पुरुष शिक्षक और महिला मेड ने उनके साथ अभद्रता की. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि स्कूल के गेट के पास बहुत भीड़ है और कुछ लोग एक महिला के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. वहीं अंकिता ने मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है. 

प्रबंधन ने दी सफाई

वहीं एशियन स्कूल प्रबंधन ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शिक्षिका द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. वो घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही हैं. प्रशासन का कहना है कि स्कूल में  अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने ये कदम उठाए. उन्होंने मारपीट और छेड़छाड़ जैसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया. 

पुलिस ने क्या कार्रवाई की

शिक्षिका अंकिता ने इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की, जिस पर जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST