Live TV
Search
Home > राज्य > बांग्ला > TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर आरोप लगाया कि वो पश्चिम बंगाल के मुसलमानों को साज़िश के तहत गुमराह करने के लिए BJP से पैसे लिए है. पार्टी ने  कबीर और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का एक वायरल स्टिंग ऑपरेशन वीडियो शेयर किया. हालांकि, हुमायूं कबीर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-09 23:25:28

Mobile Ads 1x1
Humayun Kabir Viral Video: तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुसलमानों को साज़िश के तहत गुमराह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पैसे लिए. पार्टी ने  कबीर और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का एक वायरल स्टिंग ऑपरेशन वीडियो शेयर किया. हालांकि, हुमायूं कबीर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
 
वायरल वीडियो में क्या है?

TMC द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर 19 दिसंबर, 2025 की तारीख (टाइम स्टैम्प) अंकित है. इस वीडियो में हुमायूं कबीर, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद हाल ही में AJUP का गठन किया था कैमरे पर दिखाई न दे रहे एक व्यक्ति से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. कबीर यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि BJP के शुभेंदु अधिकारी के साथ उनकी एक गुप्त सहमति बनी है.
 
 इस सहमति के अनुसार, यदि विधानसभा चुनावों में श्री कबीर 70-80 सीटें जीतने में सफल हो जाते हैं और BJP को लगभग 100-120 सीटें मिल जाती हैं, तो कबीर सरकार बनाने के लिए BJP को अपना समर्थन देंगे; और बदले में, BJP उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाएगी, वीडियो में उन्हें BJP के अन्य शीर्ष नेताओं, जैसे मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम लेते हुए भी सुना जा सकता है.
 
वायरल वीडियो में और क्या कहा गया?

कबीर वीडियो में हिंदी में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हां, मुसलमानों को बेवकूफ़ बनाना बहुत आसान है… इसीलिए मैंने जान-बूझकर ‘बाबरी मस्जिद’ नाम चुना, भले ही लोगों ने मुझे धमकाया और मस्जिद का नाम किसी और नाम पर रखने को कहा. लेकिन किसी और नाम से लोगों की भावनाएं वैसी नहीं जुड़ पाएंगी.  यह बात कबीर की उस योजना के संदर्भ में सामने आई है, जिसके तहत वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में एक ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण करवाना चाहते थे. उन्होंने दिसंबर 2025 में इस योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद पूरे राज्य में भारी हलचल मच गई थी.
 
बता दें कि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से कोई प्रामाणिकता या पुष्टि नहीं की गई है.
 
 ED जांच की मांग

TMC के बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कबीर का कथित वीडियो जारी करते हुए ये आरोप लगाए कि हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि उन्हें ₹1,000 करोड़ दिए जा रहे हैं. उनका दावा है कि ₹200 करोड़ पहले ही एडवांस के तौर पर दिए जा चुके हैं. उन्होंने PMO और कुछ अन्य नेताओं का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कबीर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच की मांग की और सरकार से कहा कि वीडियो में जिन भी नामों का ज़िक्र है, उन सभी की जांच के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाए. हालांकि, TMC ने वीडियो के सोर्स का खुलासा नहीं किया.
 
वीडियो पर क्या है हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया?

कबीर ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि अगर TMC नेतृत्व में हिम्मत है, तो उन्हें अपने आरोपों को साबित करना चाहिए. अगर वे अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं, तो मैं उनके खिलाफ ₹2,000 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा.  उन्होंने आगे कहा कि यह वीडियो नकली है और इसे एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है.

MORE NEWS