West Bengal Chunav 2026: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला में कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव महज एक सामान्य चुनाव नहीं है. बंगाल एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. दिशा बदलने और विकास को वापस पटरी पर लाने का यह आखिरी मौका है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का अंतिम अवसर बताया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के सालों के कुशासन के कारण गिरावट आई है.
सीएम योगी ने पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला में एक चुनावी रैली में कहा कि यह महज एक सामान्य चुनाव नहीं है. बंगाल एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. दिशा बदलने और विकास को वापस पटरी पर लाने का यह आखिरी मौका है.
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा- ‘TMC के गुंडे याद रखें, बंगाल में जब डबल इंजन की बीजेपी सरकार आएगी तो इन माफियाओं पर वैसे ही बुलडोजर चलेगा जैसे यूपी में चलता है.’
उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने से पहले उनके राज्य में भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी. हालांकि, तब से कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है. इसी तरह का मॉडल बंगाल को भी बदल सकता है.
यूपी के मुख्यमंत्री ने चुनाव को बंगाल के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण समय के तौर पर प्रस्तुत किया और मतदाताओं से विकास और सुशासन के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को सत्ता में लाने का आग्रह किया.
उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ दल पर कोयला, रेत और जमीन के कारोबार में माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया और राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट का आरोप लगाया.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी सुरक्षित नहीं है, ना महिलाएं, ना व्यापारी, ना किसान. त्योहारों पर पाबंदियां और हिंसा हो रही है. यह मौजूदा सरकार के शासन मॉडल को दर्शाता है.
उन्होंने 2029 में विधायिका में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने वाले विधेयक का भी उल्लेख किया, जो लोकसभा में अटक गया था. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने प्रस्तावित कानून का विरोध करके महिलाओं का अपमान किया है.
उन्होंने आगे कहा कि कभी उद्योग और बौद्धिक विकास में भारत का नेतृत्व करने वाला यह राज्य कांग्रेस, वामदल और तृणमूल कांग्रेस की लगातार सरकारों के तहत रास्ता भटक गया. बंगाल में पिछले दशक में औद्योगिक गिरावट, बेरोजगारी और व्यवसायों का बंद होना देखा गया. आदित्यनाथ ने कहा कि पंद्रह साल काफी हैं. अब भ्रष्टाचार, हिंसा और कुशासन को समाप्त करने का समय है. विकास की शुरुआत होनी चाहिए.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…