<
Categories: क्रिकेट

Tilak Varma Century: तिलक वर्मा का ‘विराट’ प्रदर्शन, अकेले दम पर पलटी MI की किस्मत! जड़ दिया पहला IPL शतक

Tilak Varma Century: तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ा. उनकी इस पारी ने मुंबई इंडियंस को 199 के स्कोर तक पहुँचाया. जानें मैच की पूरी रिपोर्ट.

Tilak Varma Century: मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है लेकिन तिलक वर्मा ने सोमवार को वह कर दिखाया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा और मुंबई को 199/5 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

तिलक का ‘वन मैन शो’

जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब तिलक वर्मा अंगद की तरह क्रीज पर जम गए. उन्होंने महज 45 गेंदों में नाबाद 101 रन कूट डाले, जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई का स्कोर 14 ओवर में सिर्फ 103/4 था लेकिन आखिरी 6 ओवरों में तिलक ने अकेले दम पर पासा पलट दिया और अकेले 82 रन बना डाले.

फ्लॉप रही बाकी बल्लेबाजी

तिलक एक तरफ आग उगल रहे थे तो दूसरी तरफ मुंबई के बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. मुंबई की टॉप ऑर्डर फेल रही, रबाडा ने शुरुआती झटके देते हुए क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव को जल्दी चलता कर दिया. कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक के बीच 81 रनों की साझेदारी तो हुई, लेकिन इसमें हार्दिक का योगदान 16 गेंदों में सिर्फ 15 रन का था. तिलक ने खास तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को निशाने पर लिया और आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया.

क्या टूटेगा हार का सिलसिला?

मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत जीवनदान जैसी है. टीम ने 13 साल बाद अपना पहला मैच तो जीता था, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार झेलकर वे पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (10वें नंबर पर) पहुंच गए हैं. पिछले मैच में क्विंटन डी कॉक के शतक (112 रन) के बावजूद टीम हार गई थी ऐसे में तिलक और पूरी पलटन दुआ कर रही होगी कि इस बार यह शतक मैच विनिंग साबित हो.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: tilak varma

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST