उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. कस्बा धौंराटांडा के राइस मिलर के घर में आधी रात को घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए.
बरेली में राइस मिल व्यापारी के घर हुई लूट
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. कस्बा धौंराटांडा के राइस मिलर के घर में आधी रात को घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए. जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.
भागते समय एक बदमाश छत से कूद पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए. बरेली क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला!
घटना गुरुवार (13 फरवरी 2026) रात करीब 2 बजे धौंराटांडा वार्ड-4 के मियांपुर रोड पर हुई. यूनाइटेड राइस मिल चलाने वाले मोहम्मद रिहान के पिता अकील अहमद लघुशंका के लिए उठे तो मुख्य गेट का चैनल काटकर घुसे बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया. बदमाशों ने रिहान, उनके भाई मोहम्मद रिजवान समेत पूरे परिवार को जगाया और तमंचे तानकर धमकाया. अकील अहमद के हाथ कपड़े से बांध दिए गए.
बदमाशों ने घर की तलाशी ली और अलमारियों से 8.32 लाख रुपये नकदी व लगभग 6 तोला सोना-चांदी के जेवर लूट लिए. लूट पूरी कर बाहर निकलते समय परिवार ने शोर मचाया. शोर मचने पर हड़बड़ी में एक बदमाश छत से कूदा, उसके दोनों पैर टूट गए. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
इतना सब कुछ होने पर भी परिवार ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने घायल बदमाश को घर में खींच लिया और छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे. साथी बदमाशों ने बदमाश को छुड़ाने के लिए हवा में फायरिंग की, लेकिन ग्रामीण एकजुट हो गए. डरकर बाकी बदमाश फरार हो गए. परिवार ने 112 नंबर पर कॉल करके तुरंत पुलिस को बुलाया. सीसीटीवी फुटेज में 3 बदमाश दिख रहे हैं.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बदमाश को पकड़ लिया है. वह पीलीभीत जिले का निवासी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. फरार बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं. सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ सुराग मिल रहा है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…